फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

शासन से निर्धारित दरों पर कोविड जांच कर सकेंगी निजी पैथालॉजी

Sat, 17 Apr 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
corona
शाहजहांपुर। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्राप्त दिशा निर्देशों के क्रम में जनपद में निजी पैथालॉजी में शासन से निर्धारित दरों पर कोरोना जांच करने की अनुमति संबंधी आदेश जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित दरों पर ही कोविड जांच करने के साथ ही पैथालॉजी के संचालक जांच की गुणवत्ता भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेले 15 मई तक स्थगित कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य मेलों में जुटाए गए कर्मचारियों को कोरोना के संभावित मरीज चिन्हित कर उनकी जांच कराने और स्वच्छता व सैनिटाइजेशन कार्य कराने में उनका इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया की जनपद में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 591 हो चुकी है।
विज्ञापन

डीएम के अनुसार कोरोना के सक्रिय केस अभी बढ़ने की आशंका है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीमों को होम आइसोलेटेड मरीजों को आवश्यक दवाओं की किट वितरित कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दवाओं की कमी पूरी करने के लिए मंडलीय ड्रग हाउस से दवाएं मंगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य मे किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य नही होगी। कोविड मरीजों के आवागमन के लिए जिले में सरकारी और निजी क्षेत्र की 19 एंबुलेंस आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed