फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

दिक्कतें जरूर होंगी, लेकिन फैसला सही

Sat, 17 Apr 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
corona
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को रोकने के लिए रविवार से रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। जिले में अब रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी, जिसका आदेश शुक्रवार को प्रशासन ने जारी कर दिया। आदेश के अनुसार शहर और सभी नगरीय क्षेत्रों में बाजार पूर्व से निर्धारित बंदी दिवसों के बजाए रविवार को बंद रहेंगे। साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इस दौरान मेडिकल स्टोर व अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठान खुले रहेगें। रविवार को साप्ताहिक बंदी का आदेश जारी होने का पता लगने पर शुक्रवार शाम बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार शनिवार रात नौ से सोमवार सुबह छह बजे तक दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। प्रशासन ने बंदी के दौरान सभी लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की है, जिससे कोरोना संक्रमण को रोका जा सके। साथ ही कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराने का आदेश है। बगैर मास्क लगाए लोगों के घर से निकलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को साप्ताहिक बंदी की चर्चा फैली तो लोग खरीदारी के लिए उमड़ पड़े। शहर के केरूगंज मंडी और बहादुरगंज के बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी देखी गई। बहादुरगंज गल्ला मंडी में किराना की दुकानों और फलों के ठेलों पर शाम के समय लोगों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, व्यापारियों व अन्य लोगों ने रात्रि कर्फ्यू और रविवार को साप्ताहिक बंदी करने के प्रशासन के फैसले को सही ठहराया है। व्यापारियों का कहना है कि इन प्रतिबंधों से लोगों को दिक्कत जरूर होगी, लेकिन कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सही कदम है।
सरकार ने रात्रि कर्फ्यू और रविवार साप्ताहिक बंदी का निर्णय करके कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने का प्रयास किया है। इससे लोग कोविड गाइडलाइन के पालन को जागरूक होंगे। - राजीव कुमार सिंह, खिरनीबाग
रात में कर्फ्यू सरकार का उचित कदम है, क्योंकि इससे व्यापार प्रभावित नहीं होगा और अनावश्यक घूमने वालों पर रोक लग सकेगी। साप्ताहिक बंदी भी जरूरी है। - गजेंद्र प्रसाद, जलालनगर
लोग जागरूक होते तो सरकार को रात्रि कर्फ्यू नहीं लगाना पड़ता। हालात पूर्ण लॉकडाउन जैसे बन रहे हैं। इसलिए साप्ताहिक बंदी और रात्रि कर्फ्यू का सख्ती से पालन होना चाहिए। - विपुल प्रसाद, लोहिया कालोनी
कोरोना संक्रमण से हालात बिगड़ रहे हैं। प्रशासन को रात्रि कर्फ्यू व कोविड नियमों का पालन कराने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार करना चाहिए। तभी कोरोना को रोका जा सकता है। - दिनेश कुमार, उस्मान बाग
लोग जागरूक होते तो ये नौबत नहीं आती। प्रशासन के भरोसे रहने के बजाय लोग स्वयं सचेत हो जाएं। रात्रि कर्फ्यू और साप्ताहिक बंदी से व्यापार प्रभावित नहीं होगा। - कुलदीप सिंह दुआ, जिलाध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट)
अधिकांश दुकानें रात 9:00 बजे तक बंद हो जाती हैं। इसलिए व्यापारियों को रात्रि कर्फ्यू से कोई दिक्कत नहीं होगी। आम लोगों को जागरूक करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। - पंकज वर्मा सराफ, जिलाध्यक्ष, आदर्श व्यापार मंडल
कोरोना से बिगड़ती स्थिति को देखते व्यापारी वर्ग सप्ताह में दो दिन बंदी का मन बना रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट के साथ हुई बैठक में भी मैंने यही राय दी है।
- सचिन बाथम, महानगर अध्यक्ष, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट)
कोरोना की गम्भीर स्थिति को देखते पिछले साल की तरह सिर्फ 4 घंटे ट्रेड वार दुकानें खोलने की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। लखनऊ में व्यापारियों ने स्वत: अपने प्रतिष्ठान बंद रखने शुरू कर दिए हैं। - उमेश चन्द्र पाठक,जिलाध्यक्ष, पश्चिमी उप्र व्यापार मंडल

जनपद में कोविड महामारी के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए रात्रि कर्फ्यू पहले ही लागू किया जा चुका है। महामारी का प्रकोप बढ़ने की आशंका के मद्देनजर जनपद में प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक बंदी लागू की गई है। इसके अंतर्गत प्रत्येक शनिवार को रात्रि नौ बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक निजी क्षेत्र के अस्पतालों, नर्सिंग होम और दवा प्रतिष्ठानों को छोड़कर सभी बाजार अग्रिम आदेश तक साप्ताहिक बंदी के तौर पर इस अवधि में बंद रहेगें।
- इंद्र विक्रम सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed