फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

टीका उत्सव : चौथे दिन टीका लगवाने के लिए उमड़ी भीड़

Thu, 15 Apr 2021 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
corona
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए मनाए गए टीका उत्सव का बुधवार को समापन हो गया। टीका उत्सव के तहत 120 सत्र आयोजित किया गया। इसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। अंतिम दिन बुधवार को टीका लगवाने वालों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

बुधवार को आंबेडकर जयंती पर सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर विशेष कोरोना टीकाकरण सत्रों का आयोजन कर टीका उत्सव मनाया गया। डब्ल्यूएचओ मॉनिटर सुधीर कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर में स्वास्थ्य कार्यकर्ता ऊषा यादव और संध्या देवी ने कोरोना टीकाकरण सत्र का आयोजन किया। इस सत्र पर 120 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया था, जिसके सापेक्ष्य 70 लोगों का टीकाकरण किया गया। मदनापुर में सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डा. राजीव कुमार भारती ने बताया कि कोरोना संक्रमण से खुद बचने और अपनों को बचाने के लिए शासन द्वारा जारी गाइड लाइन को अपनाने के लिए लगातार स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा जन समुदाय को प्रेरित किया जा रहा है। बीसीपीएम गौरव कुमार भारती ने बताया कि ब्लाक मदनापुर में बुधवार को 139 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बुधवार को चार दिवसीय टीका उत्सव का समापन हो गया, लेकिन टीकाकरण अभियान जारी रहेगा। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed