{"_id":"6070a6b68ebc3ece7a783dbe","slug":"corona-shahjahanpur-news-bly443436678","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खतरा: देवी मंदिरों में बरती जाएगी पूरी सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खतरा: देवी मंदिरों में बरती जाएगी पूरी सतर्कता
विज्ञापन
शेरों वाला मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति ।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच 13 अप्रैल से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। ऐसे में मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ कोरोना संक्रमण फैलने का कारण न बन जाए, इसके लिए मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। सैनिटाइजेशन, दो गज की दूरी और अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। शहर के चौक क्षेत्र में माता फूलमती देवी का मंदिर, मंडी में दुर्गा माता मंदिर, पोस्ती पाकड़ स्थित शेरों वाला मंदिर और कृष्णानगर के मंदिर समेत सभी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर सजाया और संवारा जाने लगा है। हालांकि अभी प्रशासन की ओर से किसी तरह की गाइडलाइन जारी नहीं की गई है लेकिन मंदिरों के पुजारी और प्रबंध कमेटियों के पदाधिकारी पहले से ही इस तरह की व्यवस्था को लागू करने पर विचार कर रहे हैं, जोकि कोरोना संक्रमण काल में जरूरी हैं। वहीं श्रद्धालु भी कोरोना संक्रमण के चलते मंदिरों में देवी दर्शन और पूजा अर्चना को लेकर सजगता बरतने की बात कर रहे हैं।
नवरात्र में देवी मां के पूजन के लिए रोजाना सैकड़ों लोग आएंगे। ऐसे में कोविड गाइडलाइन का पालन कराना जितना संभव होगा, उतना करवाएंगे। अभी से मंदिर में आने वाले भक्तों से मास्क लगाकर आने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही सामाजिक दूरी बनी रहे, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। प्रसाद चढ़ाने व दान को लेकर भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे संक्रमण से बचा जा सके। - अखिलेश शास्त्री, पुजारी, कृष्णा मंदिर, कृष्णानगर कॉलोनी
सोमवार को अमावस्या का मेला लगना है। उसके बाद नवरात्र में नौ दिनों तक मंदिर में भीड़भाड़ रहेगी। भक्तों को मुंह पर मास्क लगाकर और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मंदिर में देवी मां के दर्शन और पूजन करने दिया जाएगा। इसके लिए व्यवस्था की जा रहीं है। मंदिर में सैनिटाइजर मशीन है। इसके साथ ही मंदिर में आने और जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे। जिससे मंदिर में ज्यादा भीड़भाड़ न होने पाए। - राकेश गिरि, पुजारी, माता फूलमती मंदिर, चौक
विज्ञापन
नवरात्र को लेकर प्रशासन की ओर से अब तक कोई गाइडलाइन प्राप्त नहीं हुई है। जो गाइडलाइन मिलेगी उसका पूर्णतया पालन कराया जाएगा। इसके बाद भी कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्कता बरती जाएगी। संक्रमण से खुद और भक्तों को बचाने के लिए मंदिर में ज्यादा भीड़भाड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी। एक गेट से प्रवेश और दूसरे से निकास की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही सैनिटाइजर और मास्क अनिवार्य होगा।
- वरुण शर्मा, पुजारी, शेरों वाला मंदिर, पोस्ती पाकड़
एक आदमी को बाहर गेट पर खड़ा करेंगे। मंदिर के अंदर 20-25 लोगों से ज्यादा नहीं रहेंगे। एक गेट प्रवेश और दूसरा निकास का रखेंगे। मंदिर प्रबंधन के सामने भी प्रस्ताव रखा जाएगा। पुजारी मंदिर के अंदर सेवा करेंगे। इसलिए गेट पर प्रबंधन की ओर से व्यक्ति को खड़ा करवाया जाएगा। प्रसाद का स्पर्श नहीं करेंगे। पात्र रख दिया जाएगा, जिससे भक्त खुद प्रसाद चढ़ाकर ले जाएं। बगैर मास्क के प्रवेश नहीं मिलेेगा।
- अरुण शुक्ला, पुजारी, दुर्गा माता मंदिर, चौक
श्रद्धालुओं ने कहा-कोरोना गाइड लाइन का पूरा रखेंगे ध्यान
मैं रोजाना ही मंदिर में पूजा करने जाती हूं। नवरात्र पर भीड़भाड़ रहेगी। इसलिए मास्क लगाकर और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ही देवी मां का दर्शन व पूजन करेंगे।
शारदीय नवरात्र में भी कोरोना संक्रमण के चलते मंदिर में दूर से ही पूजा करने को मिली थी। इस बार फिर वैसी ही नौबत आ रही है, सतर्कता बरतेंगे। देवी मां से कामना है कि वह संक्रमण को खत्म करें।
देवी माता के आगमन और पूजन व्रत की तैयारियां जोर शोर से कर रहे हैं। लेकिन इस बात से उदास हैं कि कोरोना संक्रमण के चलते नवरात्र को सादगी के साथ मनाना पड़ेगा। कोरोना गाइडलाइन का पालन करेंगे।
नवरात्र पर देवी मंदिर में जाकर पूजा करते हैं। इस बार भी जाएंगे। मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करने में कोई कोताही नहीं बरतेंगे। कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्कता बरतना भी जरूरी है।

मंडी चौक स्थित दुर्गा मंदिर स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति ।- फोटो : SHAHJAHANPUR

चौक में स्थापित मां फूलमती माता का मंदिर । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

कृष्णानगर मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति ।- फोटो : SHAHJAHANPUR