{"_id":"5ed931238ebc3e904c799709","slug":"corona-shahjahanpur-news-bly408129086","type":"story","status":"publish","title_hn":"76 वाहनों का किया चालान, 15 सौ रुपये वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
76 वाहनों का किया चालान, 15 सौ रुपये वसूला जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बगैर मास्क लगाए सड़क पर घूमने वाले और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना मास्क लगाए बाजार में घूम रहे 15 लोगों को पकड़ लिया, जिनसे जुर्माना वसूला गया। इस दौरान 76 वाहनों के चालान किया गया, जिनमें दो पहिया और चार पहिया दोनों शामिल हैं।
यातायात प्रभारी विपिन शुक्ला ने बताया कि अभियान में अब तक सैकड़ों वाहनों के चालान किए जा चुके हैं। बिना मास्क लगाए घरों से निकलने वालों से सौ-सौ रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है। बृहस्पतिवार चेकिंग अभियान के दौरान 59 लोगों के पास जरूरी कागजात और हेलमेट नहीं था, जिनकी गाड़ी का चालान कर दिया गया। नो पार्किंग एरिया में 17 वाहन खड़े मिले। उनका भी चालान किया गया। बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान कच्चा कटरा मोड़ से कनौजिया अस्पताल, अजीजगंज, राजघाट चौकी क्षेत्र में चलाया गया।