फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

तिलहर में 222 प्रवासी मजदूर पहुंचे, थर्मल स्क्रीनिंग हुई

Thu, 28 May 2020 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
corona
तिलहर। मुंबई, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को 222 प्रवासी मजदूर तिलहर पहुंचे। इन सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान मुंबई से आने वाले नौ मजदूरों सहित 10 प्रवासियों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि इनमें से दो मजदूर बुखार से पीड़ित पाए गए हैं। इसके अलावा जीजीआईसी शेल्टर होम पर आए मुंबई के पांच मजदूरों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के जीजीआईसी सेंटर होम पर हॉटस्पॉट मुंबई, जयपुर, हिमाचल, चंडीगढ़ और पंजाब से 120 प्रवासी मजदूर यहां पहुंचे। प्रभारी लेखपाल ने बताया कि इन मजदूरों का चेकअप किया गया तो सभी ठीक पाए गए। इनमें से मुंबई से आए पांच मजदूरों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी मजदूरों को खाना खिलाने के बाद राशन किट देकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी पर मुंबई, दिल्ली और हरियाणा से लौटे 102 प्रवासी मजदूर पहुंचे। सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जांच में सभी ठीक पाए गये। इनमें से मुंबई से आए तिलहर नगर के पांच मजदूरों को उनके घर में क्वारंटीन कर दिया गया है। नगर में यह मजदूर मोहल्ला उमरपुर ,चौहटियां, इमली और काकड़ के रहने वाले हैं। इन मजदूरों की निगरानी की जिम्मेदारी आशा कार्यकत्री को दी गई है। सीएचसी प्रभारी डॉ कमरुज्जमा ने बताया कि दो मजदूर बुखार से पीड़ित पाए गए। उनके सहित 10 मजदूरों को संदेह के आधार पर जिला अस्पताल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed