{"_id":"5eceaa3d8ebc3e90470cff37","slug":"corona-shahjahanpur-news-bly407247250","type":"story","status":"publish","title_hn":"494 प्रवासियों को लेकर आई चार श्रमिक स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
494 प्रवासियों को लेकर आई चार श्रमिक स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उतरकर जाते प्रवासी।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। ट्रेनों में प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। मंगलवार रात श्रमिक स्पेशल चार ट्रेनें शाहजहांपुर स्टेशन पर रुकीं, जिनमें से 409 प्रवासी उतरे। सभी की स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद प्रवासी कामगारों को शेल्टर होम भेजा गया।
लॉकडाउन के बीच दूसरे राज्यों से लौटने वाले प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जनपद तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ट्रेनों से अब तक जिले में करीब तीन हजार प्रवासी कामगारों को लाया जा चुका है। इनमें कुछ शेल्टर होम में क्वारंटीन हैं। प्रशासन ने ज्यादातर को बसों में उनके गृह जनपद पहुंचा दिया गया। मंगलवार रात शाहजहांपुर स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल दो ट्रेनें आईं, जिनमें से 149 प्रवासी उतरे। बुधवार सुबह भी श्रमिक स्पेशल दो ट्रेनें यहां रुकीं, जिनमें 345 प्रवासी कामगार आए। इन सभी की स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई, जिसके बाद उन्हें बसों से शेल्टर होम भेजा गया। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पहली ट्रेन मंगलवार रात 10.15 बजे स्टेशन पर रुकी, जिसमें से 104 प्रवासी उतरे। 11:40 बजे दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 45 प्रवासी आए। इसी तरह से बुधवार सुबह 5:30 बजे आने वाली ट्रेन से 290 और सूबह 7 बजे स्टेशन पर रुकी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 55 प्रवासी उतरे हैं।
श्रमिक स्पेशल के इंतजार में देर रात तक जागते रहे रेलवे व स्वास्थ्य कर्मी
श्रमिक स्पेशल ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से लेट पहुंच रही हैं। मंगलवार को दोपहर बाद आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनें देर रात और बुधवार सुबह को आईं। इससे ट्रेनों में सवार प्रवासियों को दिक्कत तो हुई साथ ही स्टेशन पर रेलवे और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को देर रात तक जागना पड़ा।
विज्ञापन
आरएसएस के स्वयंसेवकों ने बांटा भोजन
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने भोजन, जल आदि का वितरण किया। इस दौरान सामाजिक दूरी का पूरा पालन किया गया। महानगर प्रचार प्रमुख यतीन्द्र चौहान ने बताया कि रात 9:35 और 10:50 बजे स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों में सवार 3500 प्रवासियों को भोजन व जल वितरण किया गया है। वितरण करने वालों में विभाग कार्यवाह रवि मिश्रा, विभाग प्रचारक कीर्ति जी, महानगर संघचालक कमलेश, महानगर सह संघचालक रमेश, वीरेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र, महेश आदि का सहयोग रहा।