फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona positive

मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल से भागा बंदी गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
corona positive
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड एल टू अस्पताल से भागे बंदी को पुलिस ने सोमवार को तिलहर से गिरफ्तार कर लिया। लिखा पढ़ी करने के बाद पुलिस ने बंदी को दोबारा कोविड एल टू अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

बंदी रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2017 में तारीन गाड़ीपुरा के अमित ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी एसटी के तहत उसके के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमे की विवेचना बरेली क्राइम ब्रांच कर रही है। 24 अगस्त को आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस उसे जिला लेकर पहुंची। जहां उसका एंटीजन टेस्ट हुआ तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उसी दिन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज के एल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 28 अगस्त की रात में वह चुपचाप बेड उठकर भाग गया। मामले में पुलिस की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। सुरक्षा में लगे हेड कांस्टेबल शेष मनीराम और रिंकू के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इधर, एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी को भी लगाया था। एसओजी ने सोमवार दोपहर तिलहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। चूंकि बंदी कोरोना संक्रमित हैं इसलिए बगैर पूछताछ किए उसे कोविड अस्पताल में दोबारा भर्ती कर दिया गया। इस संबंध में एसपी एस आनंद ने बताया कि फरार बंदी की तलाश में चार टीमें लगाई गई थीं। सोमवार को एसओजी ने तिलहर के पास उसे गिरफ्तार कर लिया। कोविड 19 का पालन करते हुए उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed