{"_id":"5f3f8cc08ebc3e3d051e7808","slug":"corona-positive-shahjahanpur-news-bly4169109159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से ओसीएफ के अधिकारी समेत दो की मौत, 86 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से ओसीएफ के अधिकारी समेत दो की मौत, 86 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिले में कोरोना से हालत बिगड़ती ही जा रही है। एक ओर जहां बड़ी संख्या में संक्रमित रोजाना सामने आ रहे हैं, वहीं प्रतिदिन एक-दो लोगों की जान भी जा रही है। अब तक पॉजिटिव 2395 और मृतक की संख्या 32 तक पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को भी जिले में दो लोगों की मौत हो गई, इसमें एक आर्डनेंस क्लोदिंग फैक्टरी (ओसीएफ) के अधिकारी और एक कांट क्षेत्र के गांव अख्तियारपुर के रिटायर्ड शिक्षक शामिल हैं। साथ ही 86 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
सीएमओ डॉ. एयूपी सिन्हा ने बताया कि ओसीएफ के लगभग 40 वर्षीय अधिकारी 10 अगस्त को मेडिकल कॉलेज के एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, उनकी तबीयत बिगड़ने पर बुधवार दोपहर बाद बरेली के लिए रेफर किया गया था, जहां रास्ते में ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार को गर्रा मोक्षधाम पर उनका अंतिम संस्कार कराया गया। इसी तरह कांट के गांव अख्तियारपुर निवासी लगभग 70 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक की लखनऊ के पीजीआई में बुधवार शाम को मौत हो गई। वह काफी समय तक प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भी रहे। वह 18 अगस्त को लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराए गए थे।
इधर, एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के सहायक नोडल अधिकारी/बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 86 लोग पॉजिटिव पाए गए, जिसमें 25 लोग शहरी क्षेत्र के और 61 ग्रामीण अंचलों के हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचलों के संक्रमितों में बंडा में सर्वाधिक 20, पुवायां में दो, खुटार में 10, जलालाबाद में तीन, निगोही में पांच, तिलहर में एक, भावलखेड़ा में छह, कटरा-खुदागंज में आठ, ददरौल में दो, सिंधौली में एक और तीन अन्य स्थानों के हैं।