फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona positive

कहर बरपा रहा कोरोना.. लापरवाही से बाज नहीं आ रहे लोग

Sat, 08 Aug 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
corona positive
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार थामने लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने गाइडलाइन जारी की है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बृहस्पतिवार को धारा 144 की अवधि बढ़ाने संबंधी आदेश में कोविड-19 के नियंत्रण संबंधी निर्देश दोहराते हुए उनका कड़ाई से पालन कराने पर जोर दिया। आदेश मेें मास्क न लगाने और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वाले लोगों समेत उन दुकानदारों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जो मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजर आदि का इस्तेमाल किए बगैर सामान की बिक्री कर रहे हैं। हालांकि दो दिन साप्ताहिक बंदी से पहले शुुक्रवार को बाजार खुलने के साथ भीड़ बढ़ी तो सारे नियम-कायदे धरे रह गए। कोरोना प्रोटोकाल की जमकर धज्जियां उड़ीं।
विज्ञापन

संक्रमण के मामले जिस तेजी के साथ बढ़ रहे हैं, उन्हें देखते प्रशासन बार-बार गाइडलाइन के नियम दोहरा रहा है। अधिकारियों की कोशिश है कि लोग खतरे को लेकर जागरूक हो जाएं। ऐसे में चाहे कोई सरकारी बैठक हो या फिर जनता से सीधे रूबरू होने का अन्य कोई सार्वजनिक स्थान, डीएम लगातार अधिकारियों से लेकर जन सामान्य के बीच कोविड को हराने के नियमों और उपायों का जिक्र करना नहीं भूल रहे। लोगों पर इसका सकारात्मक असर भी दिखने लगा है, लेकिन अभी ऐसे तमाम लोग अपनी और दूसरों की परवाह किए बगैर सड़कों से लेकर बाजारों तक घूमते दिखाई दे रहे हैं। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहना है। इस वजह से शुक्रवार सुबह बाजार और गल्ला मंडियों में किराना, खाद्यान्न की दुकानें खुलने के साथ ही शहर के लोग खरीदारी को पहुंचने लगे, जबकि फुटकर बिक्री का समय दिन में 11 बजे से निर्धारित है। खरीदारी के दौरान बहादुरगंज और केरूगंज की गल्ला मंडियों मेें सामाजिक दूरी दरकिनार रही। दुकानों पर सैनिटाइजर की उपलब्धता दूर रही, तमाम दुकानदार मास्क और ग्लब्स के बगैर बिक्री करने में जुटे रहे। यही नहीं, तमाम खरीदार भी मास्क के बगैर सामान खरीदते रहे, लेकिन कमाई के लोभ में दुकानदारों ने उन्हें सामान की बिक्री करने में कोई संकोच नहीं किया। यही नहीं, बाजारों में क्षमता से अधिक सवारियां बिठाकर वाहन घुसपैठ करते रहे, लेकिन उनसे कोई रोकटोक नहीं होने से दिन में कई बार जाम लगने की नौबत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed