फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Corona is not over, 8 patients still active

कोरोना का अंत नहीं हुआ, आठ मरीज अब भी सक्रिय

Thu, 17 Mar 2022 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
Corona is not over, 8 patients still active
शाहजहांपुर। कोविड-19 से आमजन लापरवाह हो गया। लोगों ने मान लिया कि कोरोना पूरी तरह से खत्म हो गया। वहीं, दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े कहते हैं कि कोरोना से छुटकारा अभी नहीं मिला है। रविवार को एक कोरोना का मरीज मिलने के बाद सक्रिय केसों की संख्या आठ हो गई। सभी होम आइसोलेशन में हैं। 4460 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

दिसंबर के अंत में कोरोना के मरीज सामने आना शुरू हो गए थे। पहले शहर में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ा। उसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 ने पैर पसारना शुरू कर दिया। जांच का दायरा बढ़ने के बाद एक दिन में 180 केस सामने आए। अधिकतर मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया। 20 फरवरी के बाद से कोरोना के मरीजों का ग्राफ कम होना शुरू हो गया।
विज्ञापन

मरीज घटने के साथ ही लोगोें ने मास्क पहनने बंद कर दिए हैं। दो गज की दूरी का पालन भी नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो कोरोना अभी बिल्कुल खत्म नहीं हुआ। सीएमओ डॉ.एसपी गौतम ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर में 4,468 केस सामने आ चुके हैं। इसमें 4460 मरीजों ने कोरोना को हरा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली डोज 115 और दूसरी डोज 106 प्रतिशत लोगों ने लगवाई
-कोरोना से बचाव के लिए पहली और दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या भी 100 प्रतिशत से ऊपर निकल गई। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि प्रथम डोज 115 और दूसरी डोज 106 प्रतिशत लोगों ने लगवा ली। प्री कॉशन डोज भी 90 प्रतिशत लोग लगवा चुके हैं। 15 वर्ष से ऊपर 97 प्रतिशत लोगों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed