फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona, health

144 प्रवासी मजदूरों को शेल्ळर होम से राशन किट देकर घर भेजा

Mon, 11 May 2020 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
corona, health
तिलहर (शाहजहांपुर)। हरियाणा के रेवाड़ी, सोनीपत, पानीपत और गुड़गांव से आए 144 प्रवासी मजदूरों को जीजीआईसी के शेल्टर होम पर रखा गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को इन सभी मजदूरों का चेकअप किया। रविवार दोपहर तक इनमें से 56 मजदूरों को राशन किट देने के बाद उन्हें घरों पर क्वारंटीन किया गया है। इस दौरान एसडीएम वेद सिंह चौहान ने शेल्टर होम का निरीक्षण करते हुए लेखपालों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लेखपाल अंकुर चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी मजदूरों का मेडिकल चेकअप किया। चेकअप में कोई भी मजदूर बीमार नहीं पाया गया। 56 मजदूरों को जांच के बाद होम क्वारंटीन करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन

दिल्ली से लौटे परिवार को किया होम क्वारंटीन
कटरा। कस्बा के मोहल्ला बजरिया निवासी एक परिवार के चार सदस्यों की सीएचसी में स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन किया गया है। मुन्नी देवी अवस्थी का एक बेटा दिल्ली में किसी फैक्टरी में काम करता है। मुन्नी देवी होली के बाद बेटे से मिलने दिल्ली गई थी। इसके साथ ही देश मे लॉकडाउन लग गया और वह वहीं फंसकर रह गईं। रविवार को वह किसी तरह बेटे शिवकांत पुत्रवधु पूनम और छोटे बेटे रविकांत के साथ घर लौटीं तो परिवार के चारों सदस्यों की सीएचसी में स्क्रीनिंग कराई गई। स्क्रीनिंग के बाद परिवार को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

खांसी, बुखार होने पर दो श्रमिकों को जिला अस्पताल भेजा
खुटार। लखीमपुर से घर लौटे दो श्रमिकों को जांच के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है। खुटार के गांव दिलीपपुर निवासी गुड्डू और रमेश लॉकडाउन से पहले कंबाइन से गेहूं की कटाई करने लखीमपुर खीरी गए थे। कुछ दिन पूर्व वहां से लौटने पर दोनों की खुटार सीएचसी में जांच कराई गई थी। उन्हें खांसी और बुखार होने पर रविवार को सीएचसी में दोबारा जांच कराई गई। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला लेखपालों के आरोग्य सेतु एप डाउनलोड न करने पर डीएम ने लगाई फटकार
तिलहर। डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने रविवार को तिलहर स्थित जीजीआईसी शेल्टर होम का निरीक्षण किया। वहां ड्यूटी पर तैनात महिला लेखपालों के मोबाइल में आरोग्य एप डाउनलोड नहीं था, जिस पर डीएम ने जमकर फटकार लगाई। वहां से निकलने के बाद डीएम और एसपी अस्पताल मार्ग होते हुए नगर पालिका गेट और विरियागंज चौराहा पहुंचे। वहां उन्होंने दुकानदारों से आरोग्य एप डाउनलोड करने की अपील की। इसके बाद डीएम और एसपी तहसील स्थित सामुदायिक रसोई घर पहुंचे। जहां उन्होंने मजदूरों के लिए बनाए जा रहे खाना खाकर गुणवत्ता चेक की। डीएम ने रसोई प्रभारी अनुराग शर्मा की पीठ थपथपाई। साथ ही रसोइयों को पुरस्कृत किया। एसपी ने पुलिस को कर्मियों को निर्देश दिया कि वे दुकानों पर जाकर व्यापारियों और ग्राहकों के मोबाइल पर आरोग्य एप डाउनलोड कराएं। इस मौके पर एसडीएम वेद सिंह चौहान, सीओ मंगल सिंह रावत, तहसीलदार राकेश सिंह और कोतवाल सुनील अहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed