फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona death

कोरोना से दो और की मौत 103 संक्रमित

Wed, 02 Sep 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
corona death
शाहजहांपुर। कोरोना से मंगलवार को दो और लोगों की मौत हो गई जबकि 103 संक्रमित मिले। इससे अब मृतकों की संख्या 53 तक पहुंच गई है। वहीं संक्रसित लोगों की संख्या बढ़कर 3319 हो गई है। इसमें 1377 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और वर्तमान में 766 पॉजिटिव एक्टिव चल रहे हैं, जिनका कोविड अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है, जबकि 1133 लोग होम क्वारंटीन पर हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला जलालनगर निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मेडिकल कॉलेज में मौत हुई। उन्हें 28 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उधर, निगोही निवासी 55 वर्षीय एक व्यक्ति की बरेली के एक अस्पताल में मौत हो गई। निगोही संवाददाता ने बताया कि फर्नीचर व्यवसायी को करीब 15 दिन पहले बुखार की शिकायत हुई थी, जिस कारण पहले उसका इलाज निगोही में ही कराया गया, लाभ न होने पर उसे बरेली ले जाया गया। बरेली में हुई जांच में उसे कोरोना संक्रमित बताया गया। मंगलवार को उसकी बरेली में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इधर, एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के सहायक नोडल अधिकारी बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिले भर में 103 लोग पॉजिटिव पाए गए, इस तरह अब संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3319 हो गई है। इसमें 1377 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और वर्तमान में 766 पॉजिटिव एक्टिव चल रहे हैं, जिनका कोविड अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है, जबकि 1133 लोग होम क्वारंटीन पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंडा में डॉक्टर समेत सात मिले पॉजिटिव
बंडा। सीएचसी पर तैनात एक डॉक्टर समेत कुल सात लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सीएचसी को सैनिटाइज कराकर 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। सीएमसी प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि सीएचसी अब बृहस्पतिवार को खुलेगी। इस अवधि में मेडिकल आदि कराने और इलाज के लिए मरीजों को पुवायां सीएचसी जाना होगा। पॉजिटिव डॉक्टर और बंडा के एक युवक को होम क्वारंटीन किया गया है। जबकि पांच अन्य को इलाज के लिए शहर के कोविड अस्पताल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed