फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cooperation sought for the disposal of a higher number of cases in the National Lok Adalat.

Shahjahanpur News: राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक वाद निस्तारण में मांगा सहयोग

Tue, 01 Sep 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Cooperation sought for the disposal of a higher number of cases in the National Lok Adalat.
कचहरी सभागार में वि​धिक साक्षरता व जागरूकता ​शिविर में बोलते जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडेय। स्
शाहजहांपुर। स्थायी लोक अदालत के प्रति अधिवक्ताओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए सोमवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के राजीव सभागार में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित शिविर की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने अधिवक्ताओं से राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक वाद निस्तारित करने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने स्थायी लोक अदालत के गठन की आवश्यकता और इससे आमजन को मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नए अधिवक्ताओं से स्थायी लोक अदालत में चलने वाले मामलों में रुचि लेने की अपील की। उन्होंने 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अबुल कैश ने जन उपयोगी सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इनसे संबंधित मामलों का स्थायी लोक अदालत के माध्यम से निशुल्क निस्तारण कराया जा सकता है। चीफ एलएडीसीएस दिनेश कुमार मिश्रा ने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम में स्थायी लोक अदालत के गठन और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। असिस्टेंट एलएडीसीएस विवेक शर्मा ने स्थायी लोक अदालत और लोक अदालत के बीच के अंतर तथा दोनों से जुड़े विधिक प्रावधानों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर का संचालन बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी ने किया। अंत में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सरनाम सिंह यादव ने सभी अतिथियों और अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह, स्थायी लोक अदालत के सदस्य मोहम्मद सलीम अंसारी, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रामेंद्र कुमार मिश्रा, स्थायी लोक अदालत के सदस्य दीपक कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed