{"_id":"694aed882f83c195d005e4a8","slug":"conversion-case-funding-was-sent-to-the-womans-account-from-the-us-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1009-792547-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धर्मांतरण प्रकरणः महिला के खाते में अमेरिका से की गई फंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धर्मांतरण प्रकरणः महिला के खाते में अमेरिका से की गई फंडिंग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। धर्मांतरण मामले में चल रही जांच में पूर्व में आरसी मिशन थाने में दर्ज एक मुकदमे में अमेरिका से फंडिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वहीं, रोजा में दर्ज मुकदमे में मंगलवार को भी टीम ने कॉलोनी पहुंचकर जांच की। वीडियो फुटेज से पहचान कराने की कोशिश की गई।
जिले में धर्मांतरण के कई मामले सामने आ चुके हैं। एसपी राजेश द्विवेदी द्वारा गठित टीम दर्ज किए गए मामलों की जांच कर रही है। रविवार की शाम रोजा की कैलाश नगर कॉलोनी में धर्मांतरण का मामला सामने आया। एसपी द्वारा गठित टीम ने फिर अपनी जांच तेज की।
दर्ज मुकदमों की जांच में पता चला कि आरसी मिशन थाने में दर्ज एक मुकदमे में नई बस्ती की सुनीता नाम की महिला के खाते में अमेरिका से फंडिंग की गई। उसके खाते में एक बार में 9 लाख 40 हजार रुपया व दूसरी बार में 13 लाख 40 हजार रुपया आया।
विज्ञापन
यह रुपया कहां गया, इसकी जांच की जा रही है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया है कि एसआईटी धर्मांतरण के आरोप में दर्ज मामलों की जांच कर रही है। आरसी मिशन थाने में पूर्व में दर्ज एक मुकदमे में महिला के खाते में अमेरिका से फंडिंग का मामला सामने आया है। जांच की जा रही है।