फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bank accounts and call details will expose the conversion gang network in Shahjahanpur

धर्मांतरण प्रकरण: बैंक खातों और कॉल डिटेल से खुलेगा नेटवर्क का जाल, शाहजहांपुर पुलिस जांच में जुटी

Wed, 30 Jul 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 30 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bank accounts and call details will expose the conversion gang network in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभाओं में धर्मांतरण के आरोपों पर पिछले एक पखवाड़े से चल रहे हंगामे के बीच पुलिस के खुफिया तंत्र पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस का मानना है कि सिंधौली में गिरफ्तार किए गए दंपती ने कई लोगों का धर्मांतरण कराया है। बावजूद इसके लगभग 15 साल से चल रहे इस खेल की पुलिस को कोई जानकारी नहीं हो सकी। वहीं पुलिस आरोपियों के बैंक खातों और कॉल डिटेल के सहारे पूरे नेटवर्क का पता कर रही है। 

विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में सिंधौली थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर चल रही प्रार्थना सभाओं में पहुंचकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया था। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच की तो एक स्थान पर रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन करने की बात सामने आई थी। इसके लिए फंडिंग भी हो रही थी। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दंपती सहित तीन लोगों को जेल भेज दिया था। रविवार को फिर से खुटार के गांव कुंभिया माफी और निगोही के चेना गांव में भी उसी प्रकार से ईसाई प्रार्थना सभा में हंगामा हुआ था। खास बात यह रही कि इन दोनों स्थानों पर हिंदू संगठनों के लोगों ने ही पुलिस को बुलाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिभंग की आशंका में आरोपियों का चालान 
प्रार्थना सभाओं में लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगाए गए। खुटार में अवनीश मिश्रा और निगोही थाने में राघवेंद्र सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने दो-दो आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान भी किया था। 

जिले में अगर पुलिस कार्रवाई की बात करें तो अब तक पुलिस ने एक भी स्थान पर खुद के मुखबिर की सूचना पर कोई कार्रवाई नहीं की है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया था कि जिन स्थानों पर मामले निकलकर सामने आए हैं, वहां बैंक खातों से लेकर पूरी जांच की जा रही है। जो साक्ष्य मिलेंगे उसके अनुसार, दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

ईसाई धर्म में जताया विश्वास...धर्म परिवर्तन पर साधी चुप्पी 
खुटार के गांव कुंभिया माफी में रविवार को प्रार्थना सभा में जो लोग मिले थे उनमें से ज्यादातर गांव के ही थे। कुछ लोगों से बात करने पर पता लगा कि गांव में जब से सत्संग शुरू हुआ है तब से लगभग 20 परिवार ऐसे हैं जो ईसाई धर्म में आस्था रखते हैं। धर्म परिवर्तन के सवाल पर कुछ भी बोलने से इन्कार कर देते हैं। उनका कहना है कि उन्हें जो बेहतर लगता है वैसा ही करते हैं। 

रविवार को पुलिस के पहुंचने के दौरान एक किशोरी की हिंदू संगठनों के लोगों से इसी मुद्दे पर काफी देर बहस भी हुई थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं निगोही के चेना रुरिया गांव में प्रार्थना सभा कराने वाले हेमराज ने बताया कि वह पत्नी की बीमारी ठीक होने के बाद से प्रार्थना सभा करा रहा है। उसके यहां गांव के लोग आते हैं। वह बौद्ध धर्म का अनुयायी है। 

वहीं, हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस इस केस को हल्के में न ले। हर एंगल से इसकी जांच होनी चाहिए। यह भी देखना चाहिए कि कहां से फंडिंग हो रही है। जो लोग पहले मजदूरी करते थे, वे अब ठाठ की जिंदगी कैसे जी रहे हैं। आमदनी के रास्ते स्पष्ट होने चाहिए। निगोही थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। बैंक खातों की पासबुक ली गई है। दो-तीन दिन में स्टेटमेंट मिलने के बाद फंडिंग को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed