फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Contracted bus of Rohilkhand depot collided with truck ten passengers injured

शाहजहांपुर में टला बड़ा हादसा: रुहेलखंड डिपो की अनुबंधित बस ट्रक से टकराई, सवार थे दो दर्जन यात्री, दस हुए घायल

Mon, 04 Apr 2022 08:42 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, तिलहर (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, तिलहर (शाहजहांपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 04 Apr 2022 08:42 PM IST
सार

बरेली जा रही रुहेलखंड डिपो की अनुबंधित बस ने सोमवार दोपहर लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर नगरिया मोड़ पुलिस चौकी के पास आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस में सवार दस यात्री घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जिससे लोगों को परेशानी हुई। 

विज्ञापन
Contracted bus of Rohilkhand depot collided with truck ten passengers injured
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर से बरेली जा रही रुहेलखंड डिपो की एक अनुबंधित बस ने लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर नगरिया मोड़ पुलिस चौकी के सामने ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में दस यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भेजा। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटा बाद जाम खुलवाया जा सका। 

विज्ञापन


सोमवार को रुहेलखंड डिपो की अनुबंधित बस शाहजहांपुर से बरेली के लिए रवाना हुई थी। बस में तकरीबन दो दर्जन यात्री सवार थे। दोपहर सवा दो बजे लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर नगरिया मोड़ पुलिस चौकी के पास अनुबंधित बस ने आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस में सवार दस यात्री घायल हो गए। बस के शीशे भी चकनाचूर हो गए। चालक ने किसी तरह बस को रोका। हादसे के बाद आसपास के लोग यात्रियों की मदद के लिए मौके पर पहुंचे। नगरिया पुलिस चौकी के सिपाही भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल 10 यात्रियों को बस से निकालकर टेंपो के जरिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन


इधर, चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। माना जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण ट्रक से बस टकरा गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गईं। दोनों ओर से रोडवेज बसें, लग्जरी कार, टेंपो आदि तमाम वाहन जाम में फंस गए। वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed