{"_id":"6213e327fa05a77bd97f2325","slug":"contract-electricity-workers-staged-a-sit-in-after-the-boycott-shahjahanpur-news-bly476195176","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा बिजली कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा बिजली कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना
विज्ञापन
शाहजहांपुर में वेतन की मांग को लेकर विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना पर बैठे विद?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विद्युत निगम के संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को दिन की पाली में कार्य बहिष्कार किया। इसके बाद निगम के जेल रोड स्थित वृत्तीय कार्यालय परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों का शिष्टमंडल विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता प्रशंत गुप्ता से मिला। उन्हें विद्युत संविदा मजदूर संगठन की ओर से अधीक्षण अभियंता के नाम मांग पत्र सौंपा।
कार्य बहिष्कार और धरना में शहर समेत जिले के अन्य बिजली उपकेंद्रों पर तैनात तमाम संविदा कर्मचारी शामिल रहे। इस दौरान बिजली आपूर्ति व्यवस्था विभाग के लाइनमैनों और स्केल्ड कुली पर निर्भर रही। गनीमत यह रही कि इस दौरान बिजली नेटवर्क में कोई खराबी नहीं आई और सभी क्षेत्रों में आपूर्ति सामान्य बनी रही। धरना स्थल पर संगठन के जिलाध्यक्ष मुनीश पाल ने कहा कि कार्यदायी संस्था ओरियन सिक्योरिटी सॉल्यूशन के अधिकारी लगातार मांग करने के बावजूद वेतन भुगतान में देरी कर रहे हैं। शहर क्षेत्र के कर्मचारियों को गत एक माह से और जलालाबाद डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी दो माह से वेतन से वंचित हैं।
ज्ञापन में कहा है कि निगम प्रबंधन के आदेशानुसार हर माह की सात तारीख तक वेतन भुगतान होना चाहिए, लेकिन कार्यदायी संस्था इसका पालन नहीं कर रही है। कर्मचारियों ने हाईटेंशन लाइनों के अनुरक्षण के लिए सुरक्षा उपकरण देने के साथ कोई दुर्घटना होने पर उनके इलाज की स्थानीय स्तर पर व्यवस्था कराने की मांग की। कर्मचारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एक्सईएन गुप्ता ने कार्यदायी संस्था के प्रबंधक से मोबाइल पर वार्ता करने के बाद वेतन भुगतान जल्द कराने का आश्वासन दिया। धरना में संगठन के मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार पाल, मो. रफी, नवल किशोर सक्सेना, राजेश कुमार, अशोक सक्सेना, अरविंद कुमार, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
जलालाबाद में दिया धरना
शाहजहांपुर। जलालाबाद में भी बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर मानदेय दिलाने की मांग की है। अनुराग श्रीवास्तव, हरीश कुमार, अजय सिंह, बृजेश सिंह, पिंटू कुमार, रंजीत, दल सिंह, लाल, शैलेंद्र कुमार, प्रेमचंद्र, कालीचरन, रामवीर, ब्रजपाल, सतीश कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
उरमू के सदस्यों ने दिया धरना
शाहजहांपुर। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (उरमू) के सदस्यों ने रोजा रेलवे स्टेशन पर पावर केबिन के सामने धरना दिया। इस बीच रेल विभाग में अयोग्य व्यक्तियों को सीधे भर्ती करने का आरोप लगाया। ज्ञापन भी सौंपा गया। शाखा सचिव राकेश कुमार, गोपाल कृष्ण, राकेश मल्लाह आदि शामिल रहे। संवाद