फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   containment area

स्टेशन रोड बंद करने पर भड़के व्यापारी, तीन घंटे जमकर हंगामा

Wed, 19 Aug 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
containment area
तिलहर। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हॉटस्पॉट इलाका सील करने को लेकर मंगलवार दूसरे दिन भी तिलहर में करीब तीन घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। कस्बे में सिंह कॉलोनी के सामने मेन रोड बंद करने के विरोध में व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। व्यापारियों का कहना था कि कोरोना संक्रमित निकलने के पांच दिन बाद स्टेशन रोड सील करना ठीक नहीं है। व्यापारियों ने प्रशासन पर मनमानी करने और हॉटस्पाट जोन में अलग-अलग नियम लागू करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे एसडीएम वेद सिंह चौहान और सीओ परमानंद पांडेय ने किसी तरह व्यापारियों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के मोहल्ला कुंवरगंज के लोगों ने सिंह कॉलोनी के बाहर मुख्य मार्ग बंद न करने पर हंगामा किया था। इसके बाद एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों की मांग पर नेशनल हाईवे बाईपास चौराहे से जिला सहकारी बैंक के आगे तक स्टेशन रोड सील करा दिया था। मंगलवार शाम को अजीत सिंह, सुधीर राठौर, दीपू गुप्ता, उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में जमा हुए व्यापारियों ने सिंह कॉलोनी के पास स्टेशन रोड का मुख्य मार्ग बंद करने पर कड़ी नाराजगी जताई। वे लोग स्टेशन रोड का मुख्य मार्ग खोलने की मांग को लेकर बाईपास चौराहे के समीप धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि अधिकारियों ने कुछ लोगों के कहने पर पांच दिन बाद मुख्य मार्ग को सील किया है, जो गलत है।
विज्ञापन

इस दौरान गोरक्षा संघ, बजरंग दल और हिंदू युवा वाहिनी के मनोज कश्यप, राम गोपाल गुर्जर, सिद्धार्थ गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, राजेश शर्मा भी मौके पर पहुंच गए और व्यापारियों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। सूचना पर एसडीएम, सीओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझाने की काफी कोशिश की लेकिन व्यापारी नहीं माने। इस बीच सीओ ने धरना दे रहे लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कोतवाल से कही। इस पर लोगों का गुस्सा भड़क गया और वे अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान व्यापारियों और अधिकारियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। व्यापारियों का कहना था कि नगर के कई मोहल्लों में अभी भी गाइडलाइन के अनुसार क्षेत्र को सील नहीं किया गया जबकि मुख्य मार्ग को मनमाने ढंग से बंद कर दिया गया है। उनका कहना था कि सोमवार को जिन लोगों ने धरना दिया उनके घरों के आसपास लगी बैरिकेडिंग तोड़ दी है। इस पर एसडीएम ने कहा कि सभी क्षेत्रों को गाइड लाइन के अनुरूप सील किया जाएगा। इस पर व्यापारी शांत हुए और धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed