फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Contact roads of many villages in Jalalabad submerged

Shahjahanpur News: जलालाबाद में कई गांवों के संपर्क मार्ग जलमग्न

Wed, 18 Sep 2024 04:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 18 Sep 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Contact roads of many villages in Jalalabad submerged
कोला रोड से छोटी कसारी गांव को जाने वाले रास्ते पर चलता पानी। संवाद
जलालाबाद। रामगंगा और बहगुल नदियों के जलस्तर में बेतहाशा वृद्धि होने से क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांव पानी से घिर गए हैं। छोटी कसारी, शेरपुर चुरघुटी, दुलरामई आदि गांवों के संपर्क मार्गों पर कमर तक पानी भर गया है। इसे देखते हुए ग्रामीणों के आवागमन के लिए प्रशासन ने नाव की व्यवस्था कराई है।
विज्ञापन

कसारी बुजुर्ग गांव तक पहुंचने का रास्ता सोमवार को ही कट चुका है, लेकिन वहां अभी नाव नहीं पहुंच सकी है। बाढ़ से घिरे गांवों में प्रशासन ने बच्चों और कीमती सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की ग्रामीणों को सलाह दी है। कसारी खुर्द के कई परिवारों ने कोला रोड पर ठिकाना बनाना शुरू कर दिया है। तिकोला पुल के आगे एप्रोच रोड से पानी तेजी से बहने लगा है। इसके अलावा रैपुरा, सिठौली, कोला, बीघापुर व अतरी के अलावा खंडहर क्षेत्र के तिकोला, उइला, थाथरमई, संगाहा, चितरऊ, भुलभुलागंज, कुंडरा पहाड़पुर, खलसा, निजामपुर, नगला किशन, रामपुर ढका डांडी आदि तटवर्ती गांवों में बाढ से हालात बिगड़ रहे हैं। प्रभारी तहसीलदार रोहित कटियार ने बताया कि आवागमन सुचारू रखने को विभिन्न गांवों में चार नावें उपलब्ध कराई गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed