{"_id":"69e3f01052ca1f8ade0f3e26","slug":"consumers-must-be-provided-with-a-scheduled-power-supply-during-the-summer-minister-in-charge-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-171020-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में उपभोक्ताओं को निर्धारित विद्युत आपूर्ति की जाए : प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मियों में उपभोक्ताओं को निर्धारित विद्युत आपूर्ति की जाए : प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
विकास भवन में समीक्षा बैठक करते प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप। स्रोत : सूचना विभाग
शाहजहांपुर। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में विकास कार्य, राजस्व वसूली एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में हुई। उन्होंने विद्युत निगम को निर्देश दिए कि गर्मियों में उपभोक्ताओं को निर्धारित आपूर्ति दी जाए।
मंत्री ने निर्देशित किया कि सभी कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने विकास कार्याें की प्रगति के बारे में बताया। मंत्री ने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी सौरभ दीक्षित, विधायक चेतराम, सलोना कुशवाहा, वीर विक्रम सिंह, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -
रोजा मंडी में गेहूं खरीद का लिया जायजा
रोजा। प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने रोजा मंडी में विभिन्न क्रय संस्थाओं की ओर से स्थापित क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने मंत्री को बताया कि 17 मार्च तक 895 कृषकों के माध्यम से 7326.790 टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि जनपद में बोरों की व्यवस्था प्रगतिमान है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को गेहूं बेचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उनका समय से भुगतान किया जाए। संवाद
-- -- -- -
निर्माणाधीन सर्किट हाउस की गुणवत्ता पर दिया जाए विशेष ध्यान
प्रभारी मंत्री ने नरेंद्र कश्यप डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के साथ लखनऊ-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट ग्राम सराय खास में निर्माणाधीन सर्किट हाउस परियोजना का निरीक्षण किया।
-- -- -- -- -
शिक्षामित्र सम्मेलन में प्रभारी मंत्री ने किया संवाद
शाहजहांपुर। प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में गन्ना शोध संस्थान में शिक्षामित्र सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंत्री ने स्कूल चलो अभियान के तहत गुब्बारे उड़ाकर बच्चों को पुस्तके वितरित कीं। संवाद कार्यक्रम में शिक्षामित्रों की ओर से शिक्षामित्र संघ के जिला संरक्षक डॉ. रत्नाकर दीक्षित ने शिक्षामित्रों के मानदेय में की गई वृद्धि की सराहना की। संवाद