फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Consumers in Puwayan and Khutar outraged over power outages and low voltage.

Shahjahanpur News: बिजली कटौती और लो वोल्टेज से भड़के पुवायां व खुटार के उपभोक्ता

Wed, 24 Jun 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Consumers in Puwayan and Khutar outraged over power outages and low voltage.
बिजली की लाइन को सही करते कर्मचारी। स्रोत: निगम
पुवायां। गांव नाहिल में अघोषित बिजली कटौती से परेशान कई उपभोक्ताओं ने मंगलवार को पुवायां के बिजली उपकेंद्र पर आकर कटौती बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

नाहिल के कामेंद्र मिश्रा, शिवम त्रिवेदी, रामकुमार मिश्रा, दिनेश त्रिपाठी, चरनजीत सिंह, अमरजीत सिंह सहित कई उपभोक्ताओं ने एसडीओ को बताया कि बिजली की अघोषित कटौती से लोग बेहद परेशान हैं। भीषण गर्मी में बिजली काटने से दिक्कत होती है। बिजली आपूर्ति शुरू होने पर लो-वोल्टेज की समस्या से उपकरण ठीक से काम नहीं करते हैं। शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
उधर खुटार में गांव कजरा निवासी जगसीर सिंह, जतिंदर सिंह, संदीप सिंह सहित कई किसानों ने खुटार बिजली उपकेंद्र पहुंचकर अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज, ट्रिपिंग की समस्या पर गहरी नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। किसानों ने एसडीओ से कहा कि धान की रोपाई चल रही है और बिजली की लगातार कटौती की जा रही है, इससे खेत में पानी भरने में दिक्कत आ रही है। समाधान न होने पर किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

--
12 घंटे में ही फुंक गया लखोहा का नया ट्रांसफाॅर्मर
पुवायां। गांव लखोहा में ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। पांच दिन तक ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदले जाने पर गांव के लोगों ने 18 जून की रात पुवायां के बिजली उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद 19 जून को ट्रांसफाॅर्मर लगवाया गया था। गांव के लोगों ने बताया कि लगाए जाने के 12 घंटे बाद ही ट्रांसफार्मर फिर फुंक गया है। सूचना के बाद भी अधिकारी ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदलवा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गर्मी में ओवरलोड की वजह से लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसमें सुधार करने के लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। लखोहा में ट्रांसफाॅर्मर फिर से फुंक गया था। दूसरा ट्रांसफाॅर्मर आ गया है जिसे लगवाया जा रहा है।
-पुनीत निगम, एक्सईएन, विद्युत निगम, पुवायां
-----------------------
ओवरलोडिंग के कारण जली बंच लाइन, तार टूटने से गुल हुई बत्ती
शाहजहांपुर। बिजली उपकेंद्रों पर ओवरलोडिंग के चलते बंच लाइनें गर्म होकर जलने व तार टूटने लगे हैं। सोमवार की रात को कई जगहों पर फॉल्ट होने से बिजली गुल हो गई। इसके चलते लोग पसीने से तरबतर रहे।
सोमवार की रात बहादुरगंज उपकेंद्र के अंतर्गत तारीन टिकली में 10:30 बजे बंच लाइन गर्म होकर जलने लगी। पहले धुआं निकला, फिर आग की लपटें उठने लगी। यह देखकर लोगों ने उपकेंद्र पर सूचना दी। एसएसओ ने फीडर को बंद कर दिया। उसके बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तार सही किया। इसी तहत हुंडालखेल फीडर पर वनखंडी नाथ मंदिर के पास फेस नहीं आने से लोग करीब दो घंटे तक परेशान रहे।
निगोही रोड उपकेंद्र के अंतर्गत निसरजई फीडर पर शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार के पास रात 12 बजे एलटी का तार टूट गया। सूचना पर उपकेंद्र से फीडर को बंद कर दिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर संंबंधित ट्रांसफॉर्मर की आपूर्ति को बंद कर शेष जगह बिजली शुरू करा दिया। तार टूटने से शहीद अशफाक उल्ला की मजार के आसपास के इलाके के लोग परेशान रहे।
गर्मी से बचने के लिए लोग घरों से बाहर निकल आए। रात करीब दो बजे बिजली की आपूर्ति बहाल होने पर राहत की सांस ली। इसी तरह पक्का तालाब में फेस नहीं आने पर लोग परेशान रहे। अधिशासी अभियंता नगर आरपी सिंह ने बताया कि फॉल्ट की सूचना पर कर्मचारियों ने मौके पर तुरंत पहुंचकर लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति को बहाल कर दिया था। संवाद
----------------
बिजली नहीं मिलने पर एसई को दिया ज्ञापन, कहा-सूख रही फसलें
शाहजहांपुर। निगोही के चार गांवों के किसानों ने बिजली नहीं आने से फसल की सिंचाई नहीं हो पाने पर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन दिया। उनसे शेड्यूल के अनुसार बिजली की आपूर्ति किए जाने की मांग की गई।
बहादुरपुर खुर्द, अर्जुनपुर, वजीरपुर समेत कई गांवों के किसान अधिशासी अभियंता प्रबोध राजपूत से बाईबाग स्थित कार्यालय में मिले। उन्हें समस्या बताई। समाधान नहीं निकल पाने पर उन्होंने अधीक्षण अभियंता (एसई) अनुज प्रताप सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि उपकेंद्र से चार से पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इसके चलते किसानों की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में फसल भी सूख जाएगी। एसई अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रधान राजकुमार, राजीव वर्मा, ब्रजेश कुमार, रामनरेश, सूजरपाल आदि मौजूद रहे। संवाद

------------------
तारों में आग लगने से आपूर्ति बाधित



शाहजहांपुर। बहादुरगंज उपकेंद्र के टेलीफोन एक्सचेंज फीडर पर दूरसंचार कार्यालय के पास ओवरलोडिंग के चलते तारों में आग लग गई। शाम छह बजे आग की लपटें उठती देखकर लोगों ने उपकेंद्र पर सूचना दी। इसके बाद फीडर को बंद कर टीम को मौके पर भेजा। टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति को बहाल करा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed