फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Construction work begins on the flood-hit Convention Centre and Urban Haat

Shahjahanpur News: बाढ़ से बाधित कन्वेंशन सेंटर और अर्बन हाट का निर्माण कार्य शुरू

Thu, 02 Oct 2025 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Construction work begins on the flood-hit Convention Centre and Urban Haat
न्यू ककरा सिटी में बाढ़ के बाद निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का काम हुआ शुरू। संवाद
शाहजहांपुर। न्यू ककरा सिटी में नगर निगम कार्यालय के पास कन्वेंशन सेंटर (सम्मेलन केंद्र) और अर्बन हाट का निर्माण हाल ही में गर्रा नदी में आई बाढ़ की वजह से एक माह प्रभावित रहा। बाढ़ खत्म होने के बाद अब पुन: निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

न्यू ककरा सिटी में निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय के दाएं तरफ 36 करोड़ रुपये रुपये की लागत से कन्वेंशन सेंटर बनाया जा रहा है। इसमें एक बहुउद्देशीय हाल का निर्माण होगा। इसमें दो से ढाई हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके साथ करीब 10 कमरे बनाए जाएंगे। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस इसका निर्माण करा रही है।
विज्ञापन

करीब छह माह पहले इसका निर्माण शुरू हुआ। सितंबर माह की शुरुआत में परिसर में बाढ़ का पानी भर गया। जिससे निर्माण का काम बंद हो गया था। बाढ़ खत्म होने के बाद करीब एक सप्ताह पहले फिर निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह नगर निगम के निर्माणाधीन कार्यालय की दाएं तरफ अर्बन हाट का निर्माण कराया जा रहा है। इसको एक बाजार के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर दुकानें बनाई जाएंगी। बाढ़ की वजह से इसका निर्माण भी एक माह तक बाधित रहा। अब फिर निर्माण शुरू हो गया है।


निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है। दोनों परियोजनाएं एक से डेढ़ वर्ष में तैयार हो जाएंगी। निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय, कन्वेंशन सेंटर और अर्बन हाट को बाढ़ से बचाने के लिए इंतजाम किए जाएंगे। - डॉ. एसके सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed