{"_id":"62797b46653e762f6e6cd1d5","slug":"construction-started-again-in-peergah-pond-outrage-in-vhp-shahjahanpur-news-bly4842841176","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से शुरू हो गया पीरगैब तालाब में निर्माण, विहिप में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से शुरू हो गया पीरगैब तालाब में निर्माण, विहिप में आक्रोश
विज्ञापन
तिलहर में पीरगाह तालाब पर सोमवार को नाले का होता निर्माण। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। नगर के ऐतिहासिक पीरगाह तालाब की बिना पैमाइश रिपोर्ट आए और तहसील प्रशासन के निर्माण रोकने के आदेश के बावजूद तालाब पर दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पालिका प्रशासन पर अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाते हुए मामले में जिलाधिकारी से संज्ञान लेने की मांग की है।
निर्माण शुरू होने की भनक लगते ही विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री सुरेश शर्मा पप्पू कार्यकर्ताओं के साथ निर्माण स्थल पहुंचे और उन्होंने निर्माण शुरू होने पर नाराजगी जताई। इस बीच उन्होंने एसडीएम से भी निर्माण होने की शिकायत की। निर्माण शुरू होने से नाराज विश्व हिंदू परिषद के सुरेश शर्मा, मनोज शर्मा ने जिलाधिकारी से मामले को संज्ञान में लिए जाने की मांग की। चेतावनी दी है कि यदि तत्काल निर्माण नहीं रोका गया तब आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि पैमाइश रिपोर्ट अभी नगरपालिका को प्राप्त नहीं हुई है। निर्माण की बाबत वह कोई जवाब नहीं दे सके। उधर क्षेत्रीय लेखपाल रवि सिंह ने बताया कि पैमाइश रिपोर्ट अभी तैयार नहीं हुई है। कुछ कागजात लगने बाकी है। शीघ्र ही रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी जाएगी। कहा कि निर्माण को लेकर तहसीलदार ने रोक लगा रखी है। उधर तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ और एसडीएम राशि कृष्णा से इस संबंध में बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।