फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Construction of Davaghars started, now garbage will not spread on the road

डलावघरों का निर्माण कार्य शुरू, अब सड़क पर नहीं फैलेगा कूड़ा

Wed, 04 May 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Construction of Davaghars started, now garbage will not spread on the road
शाहजहांपुर में निर्माणाधीन डलावघर - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से डलावघरों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। सड़क पर कूड़ा बिखरने से रोकने के लिए डलावघरों की चाहरदीवारी बनाई जाएगी। डालवघर बनाने को लेकर नगर निगम की ओर से 12 स्थान चिह्नित किए हैं, जहां पर पहले से कूड़ा पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में कूड़ा डलावघर बने हुए हैं। खुले होने के कारण उनका कूड़ा सड़क तक आ जाता था। इससे क्षेत्रवासियों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत वाहन चालकों को होती थी। कूड़े के कारण वाहन फिसलने का डर बना रहता था। नगर निगम की ओर से ऐसे डलावघरों का चिह्नीकरण करके उनकी चाहरदीवारी करवाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इन डलावघरों व उनकी चाहरदीवारी का निर्माण शुरू हो गया। मोहल्ला बहादुरपुरा में रेलवे मैदान पर डलावघर का निर्माण करवाया जा रहा है। साथ ही गोविंदगंज में ओवरब्रिज के नीचे स्थित पिंक टॉयलेट के पास डलावघर की चाहरदीवारी का निर्माण चल रहा है। अब्दुल्लागंज आदि मोहल्लों में डलावघरों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। अधिशासी अभियंता आशीष त्रिवेदी ने बताया कि नगर निगम अपने निजी बजट से डलावघरों का निर्माण करवा रहा है। इनके बनने के बाद क्षेत्रवासियों को सड़क पर कूड़ा बिखरने को लेकर होनेे वाली समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डालवघर में जेसीबी घुसना होगा मुश्किल, सुरक्षित रखना भी चुनौती
नगर निगम की ओर डलावघरों का निर्माण तो करवाया जा रहा है, लेकिन इनका साइज छोटा और दरवाजा लगने से जेसीबी का घुसना भी संभव नहीं हो पाएगा। गेट को खोलने और बंद करने की समस्या तथा उसको सुरक्षित रखने की चुनौती भी सामने आ सकती है। बहादुरपुरा में निर्माणाधीन डलावघर का साइज 30 बाई 20 फुट रखा जाएगा। इसकी चाहरदीवारी तीन फुट और उसके ऊपर फाइबर की सीट तीन फुट की लगाई जाएगी।

करीब आठ फुट का गेट बनाया जाएगा। डालवघर का निर्माण कराने वाले ठेकेदार ने बताया कि नगर निगम की ओर से निर्माण कार्य का ठेका और मानक दिया है। उसी के अनुसार निर्मण कार्य चल रहा है। डलावघर का आकार बड़ा होना चाहिए था। इससे जेसीबी आसानी से घुस सके और कूड़ा उठाने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed