{"_id":"662c3ea55c9e02f75b0d5b24","slug":"constable-beat-up-in-panchayat-for-theft-of-jewelery-commotion-when-young-man-became-unconscious-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-117541-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जेवर चोरी की पंचायत में कांस्टेबल ने पीटा, युवक के बेहोश होने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जेवर चोरी की पंचायत में कांस्टेबल ने पीटा, युवक के बेहोश होने पर हंगामा
Sat, 27 Apr 2024 05:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
तिलहर के गांव निजामपुर में अपने घर पर इलाज करवाता पीड़ित विनोद। स्रोत: जागरुक पाठक
तिलहर। शादी में आए दो लोगों के जेवर गायब होने पर थाने में पंचायत के दौरान हेड कांस्टेबल ने एक पक्ष के युवक को पीट दिया। युवक के बेहोश हाेने के बाद परिजनों ने हंगामा किया। उसे अस्पताल ले जाया गया।
क्षेत्र के गांव निजामपुर में रनवीर की शादी में 21 अप्रैल को जलालाबाद के गांव दुलरामऊ निवासी अजय अपनी पत्नी सोनी के साथ आया था। विवाह के अगले दिन अजय की रिश्तेदार किरन ने पुलिस को तहरीर देकर जेवर और पचास हजार रुपये की चोरी होने की बात बताई। उसने अजय पर शक जाहिर किया।
दो दिन बाद अजय ने पत्नी सोनी का जेवर चोरी होने की थाने में शिकायत करते हुए किरन पर संदेह जताया। इस मामले में हल्का के दीवान रामवीर सिंह यादव ने दोनों पक्षों को शुक्रवार को थाने बुलाया था। आरोप है कि दोनों पक्षों की वार्ता सुनने के बाद हेड कांस्टेबल ने अपना आपा खोते हुए अजय के साथ आए बहनोई विनोद की गर्दन पर हाथ मार दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। विनोद की पत्नी ने हंगामा शुरू कर दिया। शोर सुनकर इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह व अन्य ने विनोद को अस्पताल भेजा, जहां होश में आने के बाद परिजन उसे निजामपुर ले गए। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि विनोद को मिर्गी दौड़ा पड़ने की बात उन्हें बताई गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
-घटना की अभी तक जानकारी नहीं है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
प्रयांक जैन, सीओ