{"_id":"67671717e7142be45607a24b","slug":"constable-accused-of-beating-complainant-in-police-station-premises-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-133976-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सिपाही पर शिकायतकर्ता को थाना परिसर में पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सिपाही पर शिकायतकर्ता को थाना परिसर में पीटने का आरोप
Sun, 22 Dec 2024 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
पुवायां के समाधान दिवस में सीओ से सिपाही की शिकायत करते सिद्धार्थ। संवाद
पुवायां। विवाद के मामले में कार्रवाई न करने पर जब इसकी शिकायत पीड़ित ने थाना प्रभारी से की तो शुक्रवार को सिपाही ने उन्हें थाना परिसर में पीट दिया। इस मामले की शिकायत सीओ से की गई है।
गांव ककरौआ जप्ती निवासी सिद्धार्थ शुक्ला ने समाधान दिवस में बताया कि शुक्रवार को उनका विवाद हो गया था। उन्होंने तहरीर चौकी के सिपाही को दी थी। सिपाही ने दूसरे पक्ष से मिलकर कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर उन्होंने थाने जाकर प्रभारी हरपाल सिंह बालियान से सिपाही की शिकायत कर दी। थाना प्रभारी के जाते ही सिपाही ने उनको थाना परिसर में ही पकड़ लिया और गालीगलौज करते हुए कई थप्पड़ जड़ दिए। थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों में इसकी रिकाॅर्डिंग देखी जा सकती है।
आरोप है कि सिपाही ने उसे ही जेल भेज देने की धमकी भी दी है। सीओ ने मौके पर ही थाना प्रभारी को बुलाकर जांच करने और घटना सही पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि जांच में जो तथ्य मिलेंगे, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।