{"_id":"67f9692db416c77d04005fb1","slug":"congressmen-took-to-the-streets-against-inflation-demonstrated-with-cylinders-shahjahanpur-news-c-122-1-lkh1007-141464-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी... सिलिंडर लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी... सिलिंडर लेकर किया प्रदर्शन
Sat, 12 Apr 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
खिरनीबाग में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता। संवाद
शाहजहांपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा को सौंपा। इसमें महंगी फीस और मनमाने दाम पर कॉपी-किताबें व यूनीफॉर्म दिए जाने का भी विरोध किया।
कार्यकर्ताओं ने तांगे पर बाइक रखकर, हाथों में खाली गैस सिलिंडर और खाली पेट्रोल-डीजल की केन लेकर महंगाई के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध जताया। कार्यकर्ता टाउनहॉल स्थित जिला कार्यालय से तांगा लेकर प्रदर्शन करते हुए स्टेट बैंक से सदर थाना होते हुए खिरनीबाग पहुंचे। वहां पर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद नायब तहसीलदार अपूर्वा को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना ने कहा कि निजी स्कूलों में फीस, किताबें व यूनिफॉर्म के लिए न्यायोचित एवं छात्र हितकारी नियमावली बनाई जाए।
स्कूलों में नया सत्र प्रारंभ हो चुका है। निजी स्कूल पूरी तरह से मनमानी पर उतारू हो चुके हैं। स्कूल न सिर्फ फीस वृद्धि कर रहे हैं बल्कि अपनी बताई गई दुकानों से ही किताबें और यूनिफॉर्म मनमाने दामों पर खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं। इस कारण अभिभावक मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहे हैं। इसके अलावा घरेलू सिलिंडर के रेट बढ़ाकर रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन
महंगाई के कारण आम आदमी की जिंदगी दुश्वार हो गई है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना, रामजी अवस्थी, गौरव त्रिपाठी, आशीष तिवारी, अतित कुमार बागी, महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन, सारांश शुक्ला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।