{"_id":"6952b879cfb996519508673d","slug":"congress-members-submitted-a-memorandum-demanding-the-repair-of-the-damaged-roads-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-161647-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खोदे गए मार्गों की मरम्मत कराने के लिए कांग्रेसजनों ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खोदे गए मार्गों की मरम्मत कराने के लिए कांग्रेसजनों ने दिया ज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर में नगर पालिका में ज्ञापन देते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
तिलहर। पेयजल की पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए मार्गों की मरम्मत कराने सहित जनहित की अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को पार्टी के नगर अध्यक्ष डॉ. जाने आलम खां के नेतृत्व में नगरपालिका परिषद पहुंचे। उन्होंने एसडीएम और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि जल निगम द्वारा पाइपलाइन डालने के एक वर्ष बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। लाला बुलाकी दास इंटर कॉलेज के पीछे और उमा टॉकीज वाला मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इससे आवागमन में दिक्कत होने के साथ लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ज्ञापन में नियमानुसार जन्म प्रमाणपत्र जारी कराने और भीषण सर्दी से राहगीरों को राहत देने के लिए अलाव जलवाने की मांगें भी शामिल हैं।
वहां पहुंचे ईओ सत्येंद्र प्रकाश ने बताया कि नगर में 39 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। यह भी बताया कि जन्म प्रमाणपत्र से संबंधित कागजात नगर पालिका से भेजे जाने के बाद तहसील स्तर पर तकनीकी कारणों या अन्य त्रुटि के कारण निरस्त होते हैं। इस दौरान बच्चन खां, चांद अंसारी, फिरोज अली, दानिश शेख,अजय पाठक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।