{"_id":"61e082b729af305d643a4bc5","slug":"congress-laid-the-electoral-board-announced-five-candidates-including-three-women-shahjahanpur-news-bly472454568","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने बिछाई चुनावी बिसात, तीन महिलाओं समेत पांच प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने बिछाई चुनावी बिसात, तीन महिलाओं समेत पांच प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन
तिलहर विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश गुप्ता अपने समर्थकों के साथ । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिले की चुनावी बिसात पर बृहस्पतिवार से कांग्रेस खेमे ने भी अपनी गोटियां फिट करनी शुरू कर दीं। प्रदेश नेतृत्व से जारी प्रत्याशियों की पहली सूची में जनपद की पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें मुख्यमंत्री की सभा के दौरान पुलिस की पिटाई से चर्चा में आईं आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय को शहर विधानसभा क्षेत्र, जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार गुप्ता को तिलहर, गुरमीत कौर को जलालाबाद, अनुज कुमारी को पुवायां और तनवीर सफदर को ददरौल सीट से टिकट दिया है।
जिले में चुनाव अभियान की कमान संभाले पार्टी के प्रदेश महासचिव व सांगठनिक मामलों के मंडल प्रभारी अरशद अली खां गुड्डू के अनुसार जल्द घोषित होने वाली अगली सूची में कटरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। प्रत्याशी घोषित होने पर टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटी।
जनपद की छहों विधानसभा सीटों से कांग्रेस टिकट के लिए 50 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। प्रदेश कमेटी से समय-समय पर भेजे गए पार्टी पर्यवेक्षकों और जिला प्रभारी ने आवेदकों का साक्षात्कार कर टिकट के लिए 19 आवेदक चयनित कर उनके नाम प्रदेश अध्यक्ष को भेजे थे। अन्य सीटों के लिए कई दावेदार होने से उनकी उम्मीदवारी को लेकर संशय बना हुआ था।
विज्ञापन
शहर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी पैनल को कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण विनोद मिश्रा, टिकट नहीं मिलने पर वर्ष 2002 में निर्दलीय चुनाव लड़ चुके निरंजन गर्ग और हाल ही में सपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले अजय मीरा पांडेय के नाम भेजे गए थे, लेकिन हाईकमान ने इन सभी की दावेदारी दरकिनार कर पूनम पांडेय के नाम पर मुहर लगा दी। नौ नवंबर को मुख्यमंत्री की सभा के दौरान आशा कार्यकर्ता पूनम के साथ पुलिस द्वारा मारपीट करने के बाद जिस दिन प्रियंका ने उन्हें अपने आवास पर बुलाकर उनके आंसू पोंछे, तभी से माना जा रहा था कि नेतृत्व उन्हें चुनाव में आगे कर सकता है।
अजय ने कांग्रेस से तोड़ा नाता, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
शाहजहांपुर। दो दशक सपा युवजन सभा मे विभिन्न पदों पर रहने के बाद गत वर्ष 24 सितंबर को कांग्रेस में शामिल हुए युवा नेता अजय मीरा पांडेय उर्फ अंशू पांडेय ने शहर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी टिकट नहीं मिलने के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस से नाता तोड़ कर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेतृत्व पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में वह इसी शर्त पर शामिल हुए थे कि उन्हें शहर सीट से चुनाव लड़ाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इस पर सहमति भी दी, लेकिन बाद में कुछ स्थानीय नेताओं ने कांग्रेस के बड़े नेताओं से सांठगांठ कर उनका टिकट कटवा दिया। उन्होंने कहा कि वह युवाओं के लिए कुछ करने की चाहत लेकर राजनीति में आना चाहते हैं। इसीलिए अपने जीवन का बड़ा निर्णय लेकर कांग्रेस ज्वॉइन की, लेकिन उनकी सक्रियता को पूरी तरह अनदेखा कर दिया गया।
अंशु पांडेय ने कहा कि उन्हें शहर सीट से प्रत्याशी घोषित पूनम पांडेय से कोई शिकवा नहीं है। सभी महिलाओं की तरह वह उनका भी पूरा सम्मान करते हैं और पुलिस उत्पीड़न से उनका बचाव करने वालों में वही शामिल थे, लेकिन इस बात का दुख है कि शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में किए उनके कार्यों का पार्टी नेतृत्व ने कोई मोल नहीं समझा।

कांग्रेस प्रत्याशी के टिकट घोषित होने के बाद कांग्रेस कार्यालय के बहार अर्तिशबाजी करते कार्यकर?- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूनम पांडेय अपने समर्थकों के साथ । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR