फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress and CPI outrage Day celebrated

कांग्रेस और भाकपा ने मनाया जनाक्रोश दिवस

Mon, 28 Nov 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 28 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा लागू नोट बंदी के बाद से बाजारोें में करेंसी की किल्लत से जूझ रहे जन सामान्य की समस्या का निस्तारण नहीं किए जाने के विरोध में कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने सोमवार को जनाक्रोश दिवस मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटाघर से जुलूस निकालकर केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी की और कलक्ट्रेट में धरना देकर सभा की। भाकपा कार्यकर्ताओं ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ कलक्ट्रेट में हुंकार भरी।
विज्ञापन

कांग्रेसियों के साथ महिलाओं ने निकाला जुलूस
जोनल प्रभारी डॉ. नीतू मेहरोत्रा ने भरा जोश
जनाक्रोश दिवस पर प्रदर्शन के लिए कांग्रेस और सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ता घंटाघर पर इकट्ठा हुए। इनमें बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहीं। वहां जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा और शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसी बीच, वहां पहुंचीं कांग्रेस की जोनल प्रभारी डॉ. नीतू मेहरोत्रा ने कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया।
विज्ञापन

घंटाघर से कार्यकर्ता हाथों में केंद्र सरकार विरोधी नारों वाली तख्तियां लहराते और नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने सभा में कहा कि नोट बंदी से सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को हो रही है। गृहणियां दाल-सब्जी की व्यवस्था को लेकर परेशान हैं, लेकिन केंद्र सरकार राष्ट्रहित की दुहाई देकर समस्याओं को नकारने पर तुली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि किसान खाद-बीज के लिए मारे-मारे घूम रहे हैं और मजदूर पेशा लोग दिहाड़ी नहीं मिलने से परेशान हैं। जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि यदि नोटबंदी के मुद्दे पर वोटिंग करा ली जाए तो भाजपा के तमाम सांसद ही प्रधानमंत्री के खिलाफ खड़े हो जाएंगे। धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, अश्विनी द्विवेदी, कृष्ण विनोद मिश्र, हररेंद्र शुक्ला, सावित्री शर्मा, शारदा थापा, रोहित सिंह, विश्वदीप अवस्थी, अनूप वर्मा, रजनीश गुप्ता, उपेंद्र पाल सिंह, अतित कुमार बागी, इंद्रासनी यादव, मोहम्मद कैफ, फुरकान अहमद कुरैशी, ममता सिंह, दौलत राम, सुनीता सिंह, जगदीश कुशवाहा, रवि कैथवार, काली शंकर मिश्रा आदि शामिल रहे। 

भाकपा ने मांगे पांच सौ और सौ के नोट
नोट बंदी के बाद छोटे नोटों की कमी से समाज के सभी वर्गों को हो रही असुविधा पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय आह्वान पर सोमवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर बाजार में पांच सौ और सौ रुपये के पर्याप्त नोट उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन में किसानों के हित को देखते सहकारी बैंकों को पुराने नोट स्वीकारने की योजना में शामिल किए जाने, वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंकों में अलग काउंटर खोलकर टोकन सिस्टम लागू करने, ग्रामीण क्षेत्र में करेंसी उपलब्ध कराने के लिए कैश वैन का भ्रमण कराकर मोबाइल बैंकिंग शुरू कराने आदि बिंदुओं पर जोर दिया गया है। धरना-प्रदर्शन में भाकपा के जिला मंत्री मो. सलीम, सह सचिव रामशंकर लाल, राज्य कौंसिल सदस्य सुरेश कुमार, रूपा देवी, संगीता वाजपेयी, गीता पांडेय, रचना, नील कमल, अनिल कुमार, अतीक अहमद, उमेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed