फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Condition of five women injured in fire critical; one referred to Delhi.

Shahjahanpur News: आग से झुलसीं पांच महिलाओं की हालत गंभीर, एक दिल्ली रेफर

Sun, 17 May 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Condition of five women injured in fire critical; one referred to Delhi.
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। कस्बे की नई बस्ती में शुक्रवार को सुबह बहोरन कठेरिया के घर सिलिंडर से गैस लीक होने पर लगी आग में झुलसी पांच महिलाओं की फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई। इनमें गंभीर रूप से झुलसी फर्रुखाबाद के कस्बा कायमगंज निवासी पारस की पत्नी नीतू की हालत चिंताजनक होने पर उसे वहां से दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

नई बस्ती निवासी बहोरन कठेरिया की बेटी रूबी की बृहस्पतिवार की रात बरात आई थी। विवाह की सभी रस्में पूरी होने के बाद शुक्रवार को सुबह बराती हंसी-खुशी विदा हो गए, लेकिन वधू पक्ष के कई रिश्तेदार घर पर ही रुके हुए थे। महिलाएं घरवालों और मेहमानों के लिए खाना बनाने में जुट गईं। इसी दौरान अचानक सिलिंडर से लीक हुई गैस ने आग पकड़ ली। कुछ ही पल में लपटें इतनी भड़क उठीं कि आसपास मौजूद लोगों को अपना बचाव करने का मौका नहीं मिला और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

आग से कायमगंज निवासी पारस और उनकी पत्नी नीतू, कांट क्षेत्र के गांव चकमा निवासी अनिल की पत्नी अनीता, मंजू देवी, नौगवां निवासी मोनिका, साक्षी और पिंटू तथा धर्मपुर निवासी सुखबीर झुलस गए। परिजनों ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नीतू, अनीता, मंजू, मोनिका और साक्षी की हालत गंभीर देख फर्रुखाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां नीतू की हालत ज्यादा गंभीर देख दिल्ली रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से बहोरन के घर में शादी की खुशियां काफूर हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed