फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Computer training certificates given to 32 prisoners

Shahjahanpur News: 32 बंदियों को दिए कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

Tue, 14 Oct 2025 05:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 05:16 PM IST
विज्ञापन
Computer training certificates given to 32 prisoners
शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन जिला कारागार में प्ली बारगेनिंग एवं कौशल विकास योजना के विषय पर किया गया। इस मौके पर 32 बंदियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन

शिविर की अध्यक्षता प्राधिकरण सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश मिश्र-तृतीय ने की। सचिव ने कहा कि जेल में कौशल विकास कार्यों को किया जाना बहुत जरूरी है। बंदियों को हुनर के साथ-साथ आगे का भविष्य भी बेहतर करने का अवसर मिलता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्ली बारगेनिंग के विषय पर भी जानकारी दी।
विज्ञापन

सचिव ने 32 बंदियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए। जेजे एजुकेशन एकेडमी, बंडा के निदेशक गुरुदीप सिंह ने बताया कि भारत सरकार की पहल का उद्देश्य युवाओं को उद्योग-संबंधित कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस योजना के तहत युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण और प्रमाणन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कारागार अधीक्षक मिजाजीलाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। शिविर का संचालन लोक अदालत लिपिक मोहम्मद अफजल ने किया। शिविर में ट्रेनर आकाश वर्मा व पुष्पराज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed