{"_id":"76c78d2d8fef6f8653cb16f145ff550d","slug":"completed-the-dream-of-congress-free-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा हो रहा है कांग्रेस मुक्त भारत का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा हो रहा है कांग्रेस मुक्त भारत का सपना
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 06 Apr 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य होने की बधाई दी। कहा, कार्यकर्ताओं को इस पर गर्व करना चाहिए।
भाजपा विधानमंडल दल के नेता और नगर विधायक खन्ना ने अपने कैंप कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में कहा कि पार्टी के स्थापना के समय ही कांग्रेस मुक्त भारत निर्माण का सपना देखा गया था, जो 35 साल बाद पूरा होता दिखाई दे रहा है। यह सपना राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, निष्ठा और त्याग के साथ नरेंद्र मोदी जैसे प्रखर नेतृत्व के बलबूते पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी सवा सौ करोड़ देशवासियों को सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर आगे ले जा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटें भाजपा की झोली में डालने का संकल्प लें और इसी संकल्प के साथ काम भी करें। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता, डॉ. राम लड़ैते कुशवाहा, जिला महामंत्री राकेश मिश्रा आदि ने पार्टी की संघर्षगाथा से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। महामंत्री डीपी सिंह राठौर ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर मनेंद्र सिंह चौहान, सुरेंद्र मिश्रा, पवन सिंह, अनुज गुप्ता, रागिनी चौहान, मंजुला बाथम, सरोज सिंह, विमलेश सक्सेना, चंद्रकांता सिंह, डॉ. आरसी अस्थाना, फिरासत अली, आलोक अग्निहोत्री, छंगेलाल राठौर, आनंद मिश्रा, छोटे सिंह, अनिल मालवीय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अल्पसंख्यक मोर्चा ने बांटे फल
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शहर इकाई की ओर से स्थापना दिवस पर फल वितरित किए गए। शहर अध्यक्ष तसलीम लगारी के नेतृत्व में आरिफ हुसैन, जुगनू, मोहम्मद शुऐब, सलमान वारसी, शाहेद अंसारी, फूलमियां, मोहम्मद राशिद आदि ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए गरीबों को फल बांटे।