फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Community feasts were organized at various locations on Bade Mangal, and sherbet was distributed.

Shahjahanpur News: बड़े मंगल पर जगह-जगह हुए भंडारे, शरबत बांटा

Tue, 26 May 2026 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Community feasts were organized at various locations on Bade Mangal, and sherbet was distributed.
बहादुरगंज में बड़े मंगल पर श्री बालाजी दरबार की ओर से आयोजित शोभायात्रा में मौजूद श्रद्धालु। सं
शाहजहांपुर। ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार को श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भंडारे किए। तपती दोपहर में शरबत का वितरण भी किया गया। आवास विकास कॉलोनी स्थित श्री बाला जी दरबार की ओर से श्री बालाजी महाराज की पालकी शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस दौरान सुंदरकांड के पाठ और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए श्री बालाजी के दरबार में पहुंची। यहां पर प्रसाद वितरण किया गया। इसमें मुख्य रूप से व्यवस्थापक माता सुमति, संरक्षक गंगाराम यादव, प्रबंधक हर्षम यदुवंशी, मुख्य सेवादार अमित गुप्ता, बबलू सक्सेना, राजन सक्सेना आदि शामिल रहे। आयोजकों ने बताया कि 29 मई को अखंड पाठ और 30 मई को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

---
खुटार में भी कई स्थानों पर हुए भंडारे

खुटार। मंगलवार को कई स्थानों पर भंडारे हुए और शरबत वितरण किया गया।

कस्बे में पंथवारी मंदिर, श्रीराम-जानकी बालाजी धाम, गुलरहा नाथ मंदिर, देवस्थान मंदिर, बगियानाथ मंदिर, गोला रोड पर भुंइहार बाबा स्थान, मैलानी रोड पर बालाजी धाम पर भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में रोहित पांडे, सर्वेश पांडे, रामसुमिरन मिश्रा, सुशील मिश्रा, शिवधीश शुक्ला, रितेश शुक्ला सहित कई लोगों का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पुवायां में महिलाओं ने किया भंडारे का आयोजन
खुटार। अंतरारष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई पुवायां की ओर से चौराहा बाजार में भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में शिवानी गुप्ता, अध्यक्ष दीपांजलि गुप्ता, महामंत्री गरिमा गुप्ता, देविना गुप्ता, अवनी गुप्ता, ऋचा गुप्ता, शशि गुप्ता, ज्योति गुप्ता सहित कई महिलाओं का सहयोग रहा। संवाद

बहादुरगंज में बड़े मंगल पर श्री बालाजी दरबार की ओर से आयोजित शोभायात्रा में मौजूद श्रद्धालु। सं

बहादुरगंज में बड़े मंगल पर श्री बालाजी दरबार की ओर से आयोजित शोभायात्रा में मौजूद श्रद्धालु। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed