{"_id":"623b6ac80d6f24486d292275","slug":"communicable-disease-control-campaign-will-run-from-april-2-to-30-shahjahanpur-news-bly47910630","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो से 30 अप्रैल तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो से 30 अप्रैल तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्य विकास अधिकारी एसबी सिंह की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण/ दस्तक अभियान-2022 के सम्बन्ध में विकास भवन सभागार में बैठक का आयोजन किया। बताया गया कि दो से 30 अप्रैल तक चलेगा। सीडीओ ने बताया कि अभियान के अंतर्गत शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में जलभराव न हो, नाली व तालाबों की साफ-सफाई तथा स्वच्छता में प्रयुक्त गाड़ियों में वीडियो क्लिप दिखाकर, पंफलेट बंटवाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
अभियान की सघन मॉनिटरिंग के लिए एक विशेष टीम का गठन कर ब्लॉक, नगर पलिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायतों में औचक निरीक्षण कराया जाएगा। अभियान के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज/ग्राम विकास विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना एवं उद्यान विभाग को एक साथ समन्वय करके जिम्मेदारियां प्रदान की गईं हैं।
इस अभियान के अन्तर्गत खुले में शौच न करने, शुद्ध पेयजल के प्रयोग तथा मच्छरो के रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान, खुली नालियों को ढकना, उथले हैंडपंपों का प्रयोग रोकने के लिये उन्हे लाल रंग से चिन्हित किया जाएगा। पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत ग्राम प्रधानो को इस अभियान का नोडल बनाया गया है। शिक्षा विभाग अभिभावको व शिक्षको के व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर कोविड-19, दिमागी बुखार, संचारी रोगो से बचाव, रोकथाम के बारे में जागरूक कराएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।