{"_id":"5fa98fa88ebc3e9bdf462958","slug":"commercial-tax-department-officials-raid-mentha-establishments-in-jalalabad-shahjahanpur-news-bly4264259109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद में मेंथा प्रतिष्ठानों पर वाणिज्य कर विभाग के अफसरों का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद में मेंथा प्रतिष्ठानों पर वाणिज्य कर विभाग के अफसरों का छापा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली समेत कई जनपदों से आए वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों की टीम ने नगर के बरेली रोड पर मेंथा ऑयल कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर सोमवार को छापा मारा। इस दौरान अधिकारियों ने वहां के अभिलेखों और स्टॉक की गहनता से जांच पड़ताल की। बड़े स्तर पर हुई कार्रवाई के दौरान व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। कई कारोबारी दुकानें बंद कर भाग निकले।
वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर आरपी मौर्य के नेतृत्व में पहुंची टीम ने लक्ष्मी ट्रेडर्स, श्याम ट्रेडर्स तथा साजन ट्रेडर्स के यहां खरीद-फरोख्त करने व फर्म रजिस्ट्रेशन के कागजों की काफी देर तक जांच पड़ताल की। टीम में बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत तथा बदायूं जनपदों के एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी शामिल थे। दोपहर करीब दो बजे यहां अधिकारियों के पहुंचते ही अधिकांश मेंथा कारोबारी शटर गिराकर भाग निकले। अधिकारियों द्वारा तीन दुकानों पर शुरू की गई जांच देर शाम तक जारी रही। ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि यहां फर्जी फर्म से कारोबार किए जाने की शिकायत लखनऊ मुख्यालय पहुंची थी। इसी सूचना पर कार्रवाई की गई है।
बता दें कि बीते साल भी यहां वाणिज्य कर विभाग की टीम ने मेंथा प्रतिष्ठानों पर छापा मारा था। उस दौरान एक ही फर्म के रजिस्ट्रेशन पर कई जगह कारोबार किए जाने की पुष्टि हुई थी, लेकिन बाद में इस मामले में लीपापोती कर दी गई। नगर में बरेली रोड पर करीब एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर मेंथा ऑयल का कारोबार होता है जिनमें से दो तीन फर्मों का प्रतिदिन लाखों का टर्नओवर है। टीम में ज्वाइंट कमिश्नर (एसआईबी) एलजे यादव, डिप्टी कमिश्नर नीरा श्रीवास्तव, असिस्टेंट कमिश्नर अभय कुमार व सचिन कुमार सहित कई अधिकारी शामिल रहे।