{"_id":"69b46b9f819690d6770514c4","slug":"colorful-cultural-programs-presented-at-the-conclusion-of-the-camp-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-167891-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शिविर के समापन पर प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शिविर के समापन पर प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रम
विज्ञापन
जलालाबाद स्थित प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय में आयोजित एनएसएस शिविर में विचार व्यक्त
तिलहर। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के ग्राम बिलहरा में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया। स्वयंसेवकों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर धूम मचाई।
पहले सत्र में प्राथमिक विद्यालय बिलहरा परिसर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशिभूषण के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने योग व प्राणायाम किया। इसके बाद दलनायक राखी वर्मा के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाया।
समापन सत्र में स्वयंसेवी दीपिका सिंह, अनामिका, अंजली सैनी और हिमांशी ने सात दिनों की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम अधिकारी ने विभिन्न सामाजिक व जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। निकिता वर्मा और राखी वर्मा को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी घोषित किया गया, जबकि करुणा देवी के नेतृत्व वाली अवंतीबाई टोली को सर्वश्रेष्ठ टोली के रूप में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. सरन पाल सिंह ने उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
--
एनएसएस शिविर का समापन
जलालाबाद। प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रभात फेरी से शिविर की शुरुआत के बाद स्वयंसेवकों ने योग एवं व्यायाम किया। श्रमदान सत्र के तहत ग्राम रुस्तमपुर चक में सफाई कार्य और दहेज जैसी सामाजिक बुराई को लेकर जन जागरण अभियान चलाया।
मुख्य अतिथि महिला उत्थान समिति की अध्यक्ष आसमा सुल्ताना ने स्वयंसेवकों को जीवन मे नैतिकता एवं अनुशासन को अपनाने पर जोर दिया। अध्यक्षता प्राचार्य श्रीकृष्ण सिंह ने की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यादवेंद्र कुमार आर्य, डॉ. जयेंद्र कुमार, सत्यप्रकाश, पवन कुमार का सहयोग रहा। संवाद