{"_id":"6500af4bbd4160f5d30864c4","slug":"college-going-teacher-dies-in-accident-shahjahanpur-news-c-120-1-lkh1003-5599-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कॉलेज जा रहे शिक्षक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कॉलेज जा रहे शिक्षक की हादसे में मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो-योगेंद्र कुमार गुप्ता
गोला गोकर्णनाथ। गोला-लखीमपुर रोड पर रजागंज के पास हुए हादसे में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक की मौत हो गई। लखीमपुर निवासी शिक्षक गोला आते समय किसी वाहन की चपेट में आ गए थे।
लखीमपुर के शास्त्रीनगर निवासी 58 वर्षीय योगेंद्र कुमार गुप्ता गोला के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विज्ञान विषय के शिक्षक थे। मंगलवार की सुबह वह बाइक से कॉलेज जा रहे थे। लखीमपुर-गोला रोड पर राजगंज के पास गंज किला के सामने वह किसी वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में योगेंद्र कुमार गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों और कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी। मृतक की पत्नी वंदना गुप्ता और कॉलेज के प्रधानाचार्य, प्रबंधन के पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक योगेंद्र गुप्ता अपने पीछे पत्नी वंदना और एक पुत्र को छोड़ गए हैं।
अवकाश में भी बुलाए जाने से शिक्षकों में रोष
योगेंद्र कुमार गुप्ता काफी मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के थे। उनकी मौत से जहां एक ओर लोगों में शोक है वहीं अवकाश के बावजूद बुलाए जाने का रोष भी शिक्षकों में दिखा। शिक्षकों का कहना है कि अनहोनी तो कहीं भी हो सकती है। अगर अवकाश के दिन उन्हें न बुलाया जाता तो घटना टल सकती थी। बताया जाता है कि योगेंद्र कुमार गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में प्रचारक भी रहे। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अवकाश की बात पर प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने दिए अपने-अपने तर्क
प्रधानाचार्य राजकुमार कनौजिया ने बताया कि कॉलेज में विज्ञान मेला था। योगेंद्र कुमार गुप्ता विज्ञान मेला प्रमुख थे। इसलिए विज्ञान मेला के कुछ कागज तैयार करने के लिए वह गोला जा रहे थे। वहीं प्रबंधक आदित्य कुमार पुरवार ने अलग ही तर्क दिया। उन्होंने बताया कि छुट्टी बच्चों की थी। शिक्षक तो आते ही हैं। फिर कहा कि वह लखनऊ में हैं। अवकाश के दौरान शिक्षकों को बुलाया गया था या नहीं इसकी जानकारी नहीं है।