फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Collectorate employees locked down, staged a sit-in

वरिष्ठ सहायक की हत्या के विरोध में कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने की तालाबंदी, दिया धरना

Tue, 05 Apr 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Collectorate employees locked down, staged a sit-in
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते मिनिस्टीरियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ से जुड़े क? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की जनपद शाखा से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर तालाबंदी कर दी। जनपद प्रतापगढ़ की तहसील लालगंज में वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार की पिटाई और उसके बाद हत्या से कर्मचारी आक्रोशित थे। तालाबंदी के बाद उन्होंने कलक्ट्रेट में धरना दिया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजा।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश अग्निहोत्री ने कहा कि लालगंज में वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार को एसडीएम ज्ञानेंद्रविक्रम सिंह यादव ने पीटकर अधमरा कर दिया। दो अप्रैल की शाम को जिला अस्पताल में गला दबाकर सुनील कुमार की हत्या कर दी गई। एसडीएम व तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

इससे प्रदेश के कर्मचारियों में आक्रोश है। जिला मंत्री गोपाल सिंह ने कहा कि वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार की पिटाई और उसके बाद हत्या करने वाले आरोपी एसडीएम की तत्काल गिरफ्तारी कर उन्हें बर्खास्त किया जाए। मृतक के आश्रितों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम योगेश अग्रवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय आर्येंद्र सिन्हा, कोषाध्यक्ष दीपेश द्विवेदी, संयुक्त मंत्री अब्दुल सलीम खां, संगठन मंत्री प्रथम मंजीत कश्यप, संगठन मंत्री द्वितीय सत्येंद्र कुमार, प्रचार मंत्री विपिन अग्निहोत्री, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री विनाका मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed