फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cold wind increased the chill, difference between day and night temperature was 2.8 degrees

Shahjahanpur News: सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, दिन और रात के तापमान में 2.8 डिग्री का अंतर

Wed, 08 Jan 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 08 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Cold wind increased the chill, difference between day and night temperature was 2.8 degrees
शाहजहांपुर के लोधीपुर क्षेत्र में दिन में छाई कोहरे की धुंध। संवाद - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। तेज रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने मंगलवार को लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। गलन के साथ ही कोहरा बढ़ने से दृश्यता भी 70 मीटर के आसपास रही। न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच 2.8 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में घना कोहरा होने के साथ शीत दिवस होने की संभावना है।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ था। वहीं, मंगलवार को दिन भर धूप के दर्शन नहीं हुए। बर्फ जैसी ठंडी हवा चलने से दिन में भी सड़कों पर सन्नाटे जैसी स्थिति रही। लोग जरूरी काम से ही घरों से निकले। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पछुआ हवा सामान्य से 10 से 15 किमी प्रतिघंटा तेज रफ्तार से हवा चली। सोमवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

अगले दो दिन तक घना कोहरा रहने के साथ शीतलहर बढ़ने की संभावना है। उत्तराखंड में पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर पछुआ हवा की वजह से बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed