फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CMS also burned an effigy of BJP members raised slogans

भाजपाइयों ने सीएमएस का पुतला फूंका, नारेबाजी की

Sat, 22 Aug 2015 11:50 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 22 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
CMS also burned an effigy of BJP members raised slogans
जिला अस्पताल में कथित भ्रष्टाचार और वहां की अव्यवस्थाओं पर अंकुश नहीं लगाए जाने पर भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को खिरनीबाग चौराहे पर दोबारा प्रदर्शन करके मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पुतला फूंका।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल में अनियमितताओं को मुद्दा बनाकर भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता गत सप्ताह कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करके डीएम के नाम ज्ञापन दे चुके हैं। इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं होने पर शनिवार को भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने संगठन के जिला कार्यालय पर इकट्ठा होकर सीएमएस का पुतला तैयार किया और उसे लेकर नारेबाजी करते हुए चल पड़े। खिरनीबाग चौराहे पर प्रदर्शन करके पुतला आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बाद में कलक्ट्रेट जाकर कार्यकर्ता एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव से मिले और उन्हें डीएम के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि अस्पताल में मरीजों का जमकर शोषण हो रहा है। न तो उनको अस्पताल से दवाएं सही मिल रही हैं और न ही डॉक्टर-नर्स मरीजों की ठीक तरह से देखभाल कर रहे हैं। एक ही स्थान पर वर्षों से जमे कर्मचारियों की वजह से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। प्रदर्शन में संगठन के नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सक्सेना, राजेश गंगवार, ओमकार सक्सेना, मो. हनीफ मंसूरी, शिवकुमार सक्सेना, राजीव मिश्रा, रामवीर राठौर, संदीप मिश्रा, मनोज सक्सेना, अभिलाष भोजवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed