फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   cm in shahjahanpur

जलालाबाद की सीट भाजपा जीतती तो यहां की तस्वीर दूसरी होती

Wed, 10 Nov 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
cm in shahjahanpur
जलालाबाद में काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्य न? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जलालाबाद में काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखे प्रहार किए। इस दौरान पिछले चुनाव में जलालाबाद सीट हारने का दर्द भी छलका। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में यहां भी भाजपा जीतती तो इस विधानसभा की तस्वीर दूसरी होती।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले सपा शासन काल मे दंगे होना आम बात थी, लेकिन अब दंगा कराने वालों की सात पीढ़ियों से नुकसान की भरपाई की जा रही है। आधा घंटे के संबोधन की शुरुआत शहीदों की नगरी के क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देते हुए की और बाद में वर्ष 2017 में सत्ता संभालने के बाद से अपनी सरकार की उपलब्धियों के साथ पूर्ववर्ती सरकारों की विफलताओं का खाका खींचा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ देश, बल्कि प्रदेश नया स्वरूप ले रहा है। मोदी से पहले एक भारत वह था, जिसकी सरकारों को गांव, गरीब, नौजवान, किसान, महिलाओं आदि की कोई चिंता नहीं थी। दुश्मन देश आंख दिखाते थे तो सत्ता में बैठे लोग उसे नाराज करने से बचने को चुप्पी साध लेते थे। आज नया भारत आंख दिखाने वालों की आंख उनकी हथेली पर रखने का साहस रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाएं पूरी ईमानदारी से लागू करके नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाने का प्रयास हो रहा है। पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तब कोई पर्व और त्योहार शांतिपूर्ण नहीं मना पाते थे। दोपहर 12 बजे के बाद होली खेलने, रात नौ बजे के बाद दिवाली की आतिशबाजी और सावन में कांवड़ यात्रा पर बंदिश लग जाती थी।
अपने शासन काल को अतीत से बेहतर बताते हुए उन्होंने कहा कि पहले नौकरियों की भर्ती शुरू होते ही एक खानदान के लोग जनता से वसूली करने निकल पड़ते थे। इस परिवार में चाचा, भतीजा, बबुआ, बुआ सभी शामिल थे। अब भाजपा के विधायक और मंत्री अपने क्षेत्र के विकास को समर्पित हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस के विधायक सिर्फ अपने परिवार को ही अपना मानते थे।
जबकि आज प्रधानमंत्री मोदी देश और वह प्रदेश की जनता को अपना परिवार मानकर सेवा कर रहे हैं। प्रदेश में 13.5 करोड़ लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीनेशन, बिजली आपूर्ति में सुधार, 5.5 लाख किसानों को आपदा राहत भुगतान, धान खरीद में पारदर्शिता आदि कार्यों को अपनी सरकार की विशेष उपलब्धि गिनाईं। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष चुनाव में सरकार चुनते वक्त सभी को सतर्क रहना होगा क्योंकि उस वक्त जलालाबाद में भाजपा जीती होती तो जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों की तरह यहां भी तमाम कार्य हुए होते।
जलालाबाद में करीब एक घंटे रहे योगी
जलालाबाद। निर्धारित समय से करीब एक घंटे विलंब से यहां पहुंचे मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर दोपहर करीब डेढ़ बजे काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में बने हेलिपैड पर उतरा। यहां वित्त, चिकित्सा शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व जिपं अध्यक्ष अजय यादव, अमित सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह, कौशल मिश्रा, मनेंद्र सिंह चौहान, कृष्ण कुमार मंगलम, आशुतोष गुप्ता, श्यामबाबू सिंह, चंद्रेश गुप्ता, रजनी भानू, विनय शर्मा, पवन सिंह, मुन्ना सिंह नवादा ने उनकी अगवानी करते हुए उन्हें गुलाब के फूल भेंट किए।
मंच पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को चाबी आदि भेंटकर मंच से ही बटन दबाकर परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने एक बजकर 50 मिनट पर अपना संबोधन शुरू किया। संबोधन आधे घंटे चला। संबोधन की शुरुआत उन्होंने भारत माता की जय और वंदे मातरम से की, जबकि समापन जय श्री राम के उद्घोष से किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने काकोरी कांड के नायक अमर शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल, ठा. रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां के अलावा कलान के खजुरी गांव के परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह को नमन किया। संवाद
मंच पर इनकी रही मौजूदगी
प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद, दर्जा राज्य मंत्री सुनील भराला, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी, जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश वर्मा, सांसद अरुण सागर, पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज, विधायक वीर विक्रम सिंह, रोशन लाल वर्मा, पूर्व विधायक नीरज कुशवाहा, विधानसभा प्रभारी आदेश प्रताप सिंह, सरोज मनोज कश्यप, चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री रमाकांत मिश्र, अनिल गुप्ता, अनिल कमांडो, चेयरमैन अल्हागंज राजेश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख खुटार नमित दीक्षित, ब्लॉक प्रमुख मिर्जापुर प्रियांशु रघुवंशी व अन्य ब्लॉक प्रमुख मौजूद रहे।
इन लाभार्थियों को सौंपी चाबी
जलालाबाद में मुख्यमंत्री के संबोधन पहले प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मंच पर बुलाया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की लाभार्थी रोशनी, शमशीन बेगम तथा इसी योजना के शहरी लाभार्थी विपिन को उनके आवास की चाबियां, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी रामसागर को गोल्डन कार्ड तथा कोरोना काल में परिजन को खोने वाली सुहानी गुप्ता को 12 हजार का चेक मुख्यमंत्री ने दिया।
कई लोगों ने थामा भाजपा का दामन
सभा से पहले पालिका सभासद यूसुफ अली, सभासद फैसल अली, जिपं सदस्य रामदास राठौड़, प्रधान दहेना रीतराम वर्मा, पूर्व प्रधान सुरेंद्र यादव के अलावा अनवर अली, आलोक प्रताप, ओमेंद्र सिंह, मनोज कुमार, मुन्ना लाल, धनपाल कुशवाहा, सुधीर, संतराम, सर्वेश, अतिराम, जगत पाल आदि लोगों ने भाजपा पार्टी ज्वाइन की। इन सभी के नाम की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा ने उन्हें पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी।
मनोज कश्यप को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी
संबोधन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मनोज कश्यप को याद करते हुए कहा कि वर्ष 2017 के चुनाव के दौरान वह इसी कॉलेज के मैदान पर आए थे और मनोज के समर्थन में जनसभा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनोज जुझारू तेवर वाले वंचितों व मजलूमों के लिए सदैव संघर्षरत रहे। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के प्रति उनके समर्पण के चलते वह सदैव याद किए जाएंगे।
मंच तक पहुंचाने के बाद शाहजहांपुर चले गए खन्ना
वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जलालाबाद में मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर उतरने से कुछ देर ही पहले पहुंचे। मुख्यमंत्री के आने पर उनका स्वागत करने के बाद उन्हें मंच तक छोड़कर वापस शाहजहांपुर चले गए।
भगवान परशुराम का जिक्र, पटना देवकली के शिव मंदिर के विकास का वादा
भगवान परशुराम की जन्मस्थली जलालाबाद को पर्यटन स्थल घोषित कर उसका विकास कराने की लंबे समय से मांग की जा रही है। इस संबंध में भगवान परशुराम जन्मभूमि प्रबंध समिति तथा राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच की ओर से ज्ञापन भी दिया था। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मंत्री जितिन प्रसाद ने अपने संबोधन के दौरान लोगों की आस्था से जुड़ी इस मांग को पूरा करने पर जोर दिया था। लोगों की उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री इस संबंध में कोई न कोई घोषणा करेंगे, परंतु अपने शुरुआती संबोधन में उन्होंने भगवान परशुराम का नाम लेते हुए जलालाबाद को उनकी कर्मस्थली जरूर बताया, परंतु इसको लेकर कोई घोषणा नहीं की। उन्होंने दैत्य गुरु शुक्राचार्य की तपोस्थली के रूप में विख्यात कलान क्षेत्र के गांव पटना देवकली स्थित भगवान शिव के मंदिर का जिक्र करते हुए उसका विकास कराने की घोषणा की।

विधायक से बोले सीएम, पैंटून नहीं पक्का पुल मिलेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने उनके पास प्रस्ताव भेजा कि अमर शहीद ठा. रोशन सिंह के गांव नवादा दरोबस्त में पैंटून पुल बन जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने विधायक को पास बुलाकर कहा कि यहां पैंटून नहीं, बल्कि पक्का पुल बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed