फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Close the window and opened the eyes of the audience

‘बंद खिड़कीÓ ने खोलीं दर्शकों की आंखें

Thu, 04 Jun 2015 11:12 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 04 Jun 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Close the window and opened the eyes of the audience
अथर्व ग्रुप के तत्वावधान में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय रंग उत्सव शुरू हो गया। उत्सव का उद्घाटन चेयरमैन तनवीर खां ने किया। इस अवसर पर उन्हें सम्मानित भी किया गया। रंग उत्सव के पहले दिन लखनऊ के सत्यपथ रंगमंडल ने मुकेश वर्मा की कहानी Òबंद खिड़कीÓ का मंचन कर कन्या भ्रूण हत्या को महापाप और समाज के लिए घातक बताते हुए उसे रोकने का संदेश दिया।
विज्ञापन

नाटक Òबंद खिड़कीÓ में निर्देशक रितेश सिंह ने डायन, शुभी चंचल ने पल्लवी, श्वेता कनौजिया ने कुमुद और मधुसैनी ने अभिनय किया। कहानी में बताया गया कि किस तरह समाज भ्रूण जांच कराकर कन्याओं को कोख में ही मार डालता है। संदेश यह है कि जो जन्म देना जानती है, वह पालन-पोषण करना और विनाश करना भी जानती है। इस बार गंगा पृथ्वी पर आएगी, लेकिन वह किसी जटाओं से होकर नहीं। गांधी भवन में कवि डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में मुख्य अतिथि चेयरमैन तनवीर खां ने रंग उत्सव का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इसके पश्चात समारोह के अगुआ योगेश पांडेय, अमन मलिक, दीपक अंजान आदि ने चेयरमैन को सम्मानित किया। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे नाटक ÒबिदेसियाÓ का मंचन होगा। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजीव भारती, डॉ. सुरेश मिश्र, विनय शुक्ल, काजल यादव, सुरभि सिंह, अंजली मौर्या, कोमल मौर्या, आशीष सक्सेना, नवनीत मिश्रा, अवनीश पाल, शिवा शर्मा, धर्मेंद्र कुमार आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed