फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Clinic operator did not respond to notice even after 13 days

Shahjahanpur News: क्लीनिक संचालक ने 13 दिन के बाद भी नहीं दिया नोटिस का जवाब

Sun, 23 Jul 2023 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Clinic operator did not respond to notice even after 13 days
शाहजहांपुर। निगोही में पुजारी अरविंद शर्मा (50) की मेडिकल स्टोर व क्लीनिक से दवा खाने से मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया था। 13 दिन बीतने के बाद भी क्लीनिक संचालक ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। अब उसे फिर नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

नौ जुलाई को मोहल्ला रेलवे गौटिया निवासी पुजारी अरविंद शर्मा की तबीयत खराब हो गई थी। उनके पेट में दर्द होने पर पत्नी रीना शर्मा ने निगोही में स्थित मेडिकल स्टोर संचालक से दवा ले जाकर उन्हें दी थी, जिसे खाने के दस मिनट के बाद पुजारी की मौत हो गई थी। परिजनों ने गलत दवा देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
विज्ञापन

सीएमओ के आदेश पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ ने मौका-मुआयना कर नोटिस दिया था। उसे एक सप्ताह में जवाब देने के निर्देश दिए थे, लेकिन 11 दिन बीतने के बाद भी क्लीनिक संचालक ने अभी तक जवाब नहीं आया। डॉ.मोहम्मद आसिफ ने बताया कि दोबारा से नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed