फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cleanliness campaign going on in the city, yet the dirt is irritating

बदहालीः सफाई अभियान को मुंह चिढ़ा रही गली-मोहल्लों की गंदगी

Wed, 04 May 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign going on in the city, yet the dirt is irritating
शाहजहांपुर में लकड़ी मंडी से घंटाघर जाने वाले मार्ग पर पसरी कीचड़ - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। रोजाना सुबह नगर आयुक्त व अन्य अधिकारी शहर में सफाई कार्य का निरीक्षण करने के लिए निकलते है और अपनी देखरेख में भी साफ-सफाई कराते हैं। इसके बावजूद शहर के गली-मोहल्लों में सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। अधिकारियों की देखरेख में जिन गली-मोहल्लों में सफाई कार्य करवाया गया, वहां भी प्लॉटों में कूड़ा पड़ा है और नालियां चोक हैं।
विज्ञापन

- मोहल्ला चमकनी में नाली चोक मिली। गलियों में झाडू तक नहीं लगी थी। कूड़ा जगह-जगह बिखरा हुआ था। मोहल्ले में रहने वाले लोगों ने बताया कि सुबह के समय कूड़ा गाड़ी ही आती है। जोकि घरों से कूड़ा ले जाती है, लेकिन सफाई कर्मचारी दिखाई तक नहीं पड़ते है। नालियों की सफाई कई दिनों से नहीं हुई है। जिसकी वजह से गलियों की नालियां चोक हो गई हैं और उनका पानी सड़क पर बहने लगा है।
विज्ञापन

- लकड़ी मंडी मार्ग सें घंटाघर को जाने वाले मार्ग पर कीचड़ का साम्राज्य स्थापित है। जिसकी वजह से पैदल गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस पर नगर निगम के अधिकरियों की नजर नहीं पड़ती है। सोमवार को भी मार्ग पर कीचड़ थी। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यहां पानी की निकासी का साधन न होने की वजह से कीचड़ बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहल्ला बहादुरपुरा में वाल्मीकि पार्क के पास से जाने वाली रोड़ पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त मिली। जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा मिला। हवा चलने पर यह कूड़ा पूरी सड़क पर बिखर रहा था। क्षेत्रवासियों ने बताया कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी कभी झाडू लगाने ही नहीं आते, जबकि वर्तमान में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी हकीकत देखनी हो, यहां आ सकते हैं।
- लोदीपुर में दो दिन पहले ही अपर नगर आयुक्त एसके सिंह ने अपनी देखरेख में सफाई कार्य करवाया था। सोमवार को जब मोहल्ले में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया, तो हकीकत सामने आ गई। नालियों की सफाई न होने से चोक हो रही है। खाली पड़े प्लॉटों में कूड़े का ढेर लगा है। लोगों ने बताया कि झाडूू तक ठीक से नहीं लगाई जाती है, सफाई अभियान के नाम पर दिखावा हो रहा है।

विशेष सफाई अभियान के तहत मोहल्ला वार सफाई का काम करवाया जाता है। जिसका मेरे व अन्य अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाता है। साथ ही अपनी देखरेख में कार्य कराते हैं। इसके बावजूद कहीं पर सफाई कार्य नहीं हुआ है, तो करवाया जाएगा। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त

शाहजहांपुर के मोहल्ला लोदीपुर में चोक नाली और उगी घास

शाहजहांपुर के मोहल्ला लोदीपुर में चोक नाली और उगी घास- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed