फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cleaning of drains being done only on paper, in reality filled with dirt

सिर्फ कागजों में हो रही नालों की सफाई, हकीकत में गंदगी से पटे

Thu, 09 Jun 2022 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of drains being done only on paper, in reality filled with dirt
शाहजहांपुर के बिजलीपुरा का नाला कूड़े से पटा । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बरसात से पहले नालों की सफाई कराए जाने के लिए नगर निगम लाखों रुपये खर्च करता है। अभियान चलाया जाता है, नालों की सफाई करते हुए फोटो भी खिंचवाए जाते हैं। इसके बावजूद शहर के नाले गंदगी से ही पटे ही पड़े हैं। उनमें कूड़ा-करकट भरा हुआ है, जोकि सड़ने के कारण बदबू मारने लगा है। वहीं नगर निगम नियमित सफाई कार्य कराए जाने का दावा कर रहा है। नालों की सफाई न होने पर बरसात में शहर में जलभराव होना तय है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में बड़े 20, मझोले 08 तथा डीप ड्रेन (छोटे नाले) 63 हैं। इस तरह से छोटे-बड़े कुल 91 नाले हैं। इन नालों की सफाई का काम पिछले एक महीने से लागतार अभियान चलाकर नगर निगम की ओर से करवाया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक बड़े व मझोले नालों में 15 की सफाई का काम पूरा करा लिया गया है। छोटे नालों में 48 की सफाई हो गई। बाकी नालों की सफाई भी कराई जा रही है। नालों की सफाई का कार्य 15 जून तक पूरा कराने पर विभाग का जोर है। नालों की सफाई के लिए 200 कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग पर लगाया गया है, जिनको कंपनी के माध्यम से 10 हजार रुपये महीना तनख्वाह दी जाती है।
विज्ञापन

वहीं धरातल की बात करें तो सुरक्षा उपकरण के अभाव में बड़े नालों की तलहटी तक सफाई संभव नहीं हो पा रही। कुछ नालों को छोड़ दें तो अधिकतर की सफाई हकीकत में दिख ही नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला चमकनी करबला में कोचिंग सेंटर के पास स्थित नाला कूड़े से पटा मिला। मोहल्ले में रहने वाले आशीष ने बताया कि नालों की सफाई ठीक से होती ही नहीं है। सफाई किस तरह से हो रही है, इसकी हकीकत सामने है। मोहल्ले में नाले गंदगी से पटे पड़े हैं।
बिजलीपुरा में स्थित नाला भी अभी कूड़े से पटा है। इसकी सफाई नगर निगम की ओर से नहीं कराई गई। दुकानदार असलम ने बताया कि नाले की सफाई कई महीनों से हुई ही नहीं है। कूड़ा-करकट भरा पड़ा है। जिसकी वजह से पानी का बहाव धीमी गति से हो रहा है।
अंटा चौराहा पर धार्मिक स्थल के नीचे और दुकानों के पीछे बने नाले की सफाई न होने से यह कूड़े से पटा मिला। बताया गया कि मुख्य मार्ग पर स्थित इस नाले की सफाई के लिए जेसीबी आदि को लगाया जाता है। लेकिन कुछ ही दिनों में नाला फिर से पट जाता है।
बहादुरगंज में जेल रोड पर स्थित नाले की सफाई में भी झोल नजर आई। नाले में कूड़ा ऊपर ही तैर रहा था। जेल रोड पर ही रहने वाले अक्षय भोजवाल ने बताया कि नाले की सफाई का कार्य कब करवाया गया था, यह पता ही नहीं चला है। बोले कि सफाई होती तो कूड़ा-करवट भरा नहीं होता।

नगर निगम की ओर से अभियान चलाकर नालों की सफाई का कार्य करवाया जा रहा है। इसकी लगातार मॉनीटरिंग भी होती है। जिन नालों की सफाई अभी नहीं हो पाई है, 15 जून तक करवा दी जाएगी, ताकि बरसात के समय नाले न उफनाए। नालों की सफाई का कार्य नगर निगम अपने बजट से कराता है। अलग से कोई बजट नहीं आता। कर्मचारियों को कंपनी के माध्यम से भुगतान किया जाता है। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त

शाहजहांपुर के मोहल्ला चमकनी करबला का नाला कूड़े से पटा । संवाद

शाहजहांपुर के मोहल्ला चमकनी करबला का नाला कूड़े से पटा । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर के बहादुरगंज का नाला कूड़े से पटा । संवाद

शाहजहांपुर के बहादुरगंज का नाला कूड़े से पटा । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर के अंटा चौराहे  का नाला कूड़े से पटा । संवाद

शाहजहांपुर के अंटा चौराहे का नाला कूड़े से पटा । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed