{"_id":"69a343056f29c7743209b32c","slug":"class-11-student-shoots-friend-in-the-chest-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-166884-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 11वीं के छात्र ने दोस्त को सीने पर मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 11वीं के छात्र ने दोस्त को सीने पर मारी गोली
विज्ञापन
नैतिक जायसवाल। स्रोत : परिजन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के मोहल्ला कहरान बजरिया निवासी सुरेंद्र जायसवाल के 17 वर्षीय बेटे नैतिक को 11वीं में पढ़ने वाले उसके दोस्त ने सीने पर गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी भाग गया जबकि नैतिक को गंभीर हालत में बरेली के लिए रेफर किया गया। रील बनाने के दौरान गोली चलने की बात सामने आ रही है लेकिन पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
नैतिक की मां राधा जायसवाल ने बताया कि उनके बेटे ने हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहा था। एक जनवरी को घर आया था। उसकी कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाले दूसरे समुदाय के किशोर से दोस्ती थी। शाम करीब पांच बजे उसका दोस्त घर आया और नैतिक को बुलाकर बाइक से ले गया।
अपने मोहल्ले में ले जाकर एक इंटर कॉलेज के पास नैतिक को सीने पर गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह भागता हुआ बाजार की ओर आया और पाकड़ के पेड़ के नीचे गिर गया। नैतिक को लहूलुहान देखकर लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल गए जहां से बरेली के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मामला दो समुदायों के बीच का होने की वजह से पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता लल्ला समेत कई लोग थाने पर एकत्र हो गए। तिलहर सीओ ज्योति यादव ने पुलिसबल के साथ आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश दी। इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि गोली किस परिस्थिति में चली, यह जांच का विषय है। आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।