{"_id":"6920aa48c890075f7e0aa6bd","slug":"class-11-student-beaten-up-head-broken-with-a-stick-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-158373-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 11वीं के छात्र से मारपीट, कड़ा मारकर सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 11वीं के छात्र से मारपीट, कड़ा मारकर सिर फोड़ा
विज्ञापन
रोजा। नेव सीनियर सेकेंडरी से परीक्षा देकर निकले थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी करबला निवासी प्रिंस को पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने पीट दिया। उनकी तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
प्रिंस ने पुलिस को बताया कि बुधवार को दोपहर 11वीं परीक्षा देकर स्कूल से सड़क पर आए। तभी पुरानी रंजिश होने के कारण मुदित ने अमन दीक्षित, अनस दीक्षित, अंकित वर्मा व अनस को उसकी घेराबंदी के लिए भेजा। उन लोगों ने उसे रोक लिया। स्कूल के आगे मस्जिद के पास वाली गली में ले गए और पिटाई की। उसके सिर पर जान से मारने की नीयत से कड़ा मार दिया। इससे उसका सिर फट गया।
शोर होने पर लोगाें ने बचाया। भागते हुए आरोपियों ने कहा कि मारने के लिए मुदित ने भेजा है और मारने के लिए सारी जानकारी चंद्रमणि ने दी है। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मार देंगे। थाने में शिकायत करने पर शुक्रवार को फिर रोक लिया। बमुश्किल बचकर परिवार वालों को कॉल की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद