{"_id":"0bcfaecc59d16fb88bda33bdf3e0ae20","slug":"clashes-between-two-group-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों में चली गोलियां, तीन जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों में चली गोलियां, तीन जख्मी
अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Sat, 27 Feb 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला बहादुरगंज में रहने वाला एक गुट और कटियाटोला में रहने वाले दूसरे के बीच काफी लंबे समय से खूनी संघर्ष चल रहा है। दोनों गुटों के बीच हत्याएं भी हो चुकी हैं। दहशत फैलाने के लिए दोनों के बीच अक्सर फायरिंग होती रहती हैं। दोनों गुटों की हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई हैं और दोनों गुटों पर हत्या, बलवा, जानलेवा हमला आदि के दर्जनों के मुकदमे दर्ज हैं। एक गुट के अग्रिवेश गुप्ता और अंशु गुप्ता दोनों भाई जेल में है। शुक्रवार को जेल रोड स्थित एक मैरिज लॉन में शादी समारोह चल रहा था। रात करीब 11.30 बजे दोनों गुटों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों के बीच लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी असलहों से फायरिंग शुरू हो गई। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद मची भगदड़ के बाद सड़क पर सन्नाटा पसर गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए।
घायल होने वालों में मोहल्ला बहादुरगंज निवासी 37 वर्षीय विशाल विद्यार्थी, थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा निवासी 26 वर्षीय नस्तइन और हरदोई के थाना शाहबाद क्षेत्र उधरनपुर 22 वर्षीय सत्यपाल घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक तीनों के मामूूली रूप से छर्रे लगे थे, प्राथमिाक उपचार के बाद तीनों घर चले गए।
मामले में एक पक्ष मोहल्ला कटियाटोला निवासी राजेश यादव की तरफ से विशाल विद्यार्थी, सोनू गुप्ता, अभयराज गुप्ता, शांतनू गुप्ता, नन्हें उर्फ उड़ी और लक्ष्मीकांत के खिलाफ जानलेवा हमला करने और लाइसेंसी रायफल लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इनकी तरफ से धारा 147,148, 149, 392,307, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष मोहल्ला बहादुरगंज निवासी उषा देवी पत्नी ओमकार विद्यार्थी की तरफ से राजेश यादव, राकेश यादव, गिरंद यादव, कमल यादव, जय सिंह यादव, अमर सिंह यादव, फूल सिंह यादव, सन्नी यादव और अजय सक्सेना को नामजद किया है। इनकी तरफ से पुलिस धारा 147,148,149,307,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा लिख दिए गए हैं। रायफल लुटने बात गलत है वह उसके मालिक को वह मिल गई। दोनों पक्षों के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर दबिश दी जा रही हैं।
- केके वर्मा, इंस्पेक्टर, थाना सदर बाजार